पृथ्वी पर हरियाली रहेगी तो जीवन में खुशहाली रहेगी - जौंला
पृथ्वी दिवस पर लगाया पौधा
निवाई - उपखण्ड मुख्यालय पर स्थित श्री दिगम्बर जैन महासमिति एवं शुभकामना परिवार के वैयरहाऊस जोन में पृथ्वी दिवस पर पौधा लगाकर पृथ्वी दिवस मनाया जिसमें पर्यावरण प्रेमी विमल जौंला एवं संजू जौंला ने बुधवार को छायादार वृक्ष लगायें गये। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण के लिए पानी डालने का संकल्प लिया। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में शहर एवं ग्रामीण के विभिन्न क्षेत्रों में पर्यावरण के लिए पौधारोपण किया जाएगा।
पर्यावरण प्रेमी विमल संजू जौंला ने महासमिति के बैनर तले पूर्व में कई बार वृक्षारोपण करवा चुके हैं। उन्होंने बुधवार को पृथ्वी दिवस पर बताया कि हर साल पृथ्वी दिवस 22 अप्रैल को मनाया जाता है। इसकी स्थापना अमेरिकी सीनेटर जेराल्ड नेल्सन द्वारा 1970 में एक पर्यावरण शिक्षा के रूप में की गई और अब इसे 192 से अधिक देशों में प्रतिवर्ष मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि पृथ्वी पर हरियाली रहेगी तो जीवन में खुशहाली रहेगी।
What's Your Reaction?

