तहसीलदार सृष्टि जैन के सानिध्य में नोहटा में हुआ पौधारोपण
पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
निवाई। नंदिनी गौशाला सेवा समिति नोहटा के संरक्षक दशरथ सिंह नोहटा ने बताया कि ग्राम नोहटा स्थित घाटी पीछे बालाजी मंदिर परिसर में सोमवार को तहसीलदार निवाई श्रीमती सृष्टि जैन के सानिध्य में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर तहसीलदार सृष्टि जैन ने कहा कि पौधारोपण प्रकृति और मानव जीवन दोनों के लिए जीवनदायी है। पर्यावरण संरक्षण एवं आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए।
कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों एवं समिति सदस्यों ने भी पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधारोपण किया।
इस दौरान बालाजी विकास समिति नोहटा के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा सहित पोखरमल जाट, करण सिंह, सुरज्ञान जाट, रामकिशन जाट, रतिराम जाट, रामखिलाड़ी गुर्जर, कुमाराम चौधरी, रामराज जाट, हनुमान जाट एवं अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
What's Your Reaction?

