जियो और जीने दो के जयकारों से गूंजा टोंक शहर

भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव:मुख्य मार्गों से निकली शोभायात्रा

Mar 30, 2026 - 19:31
Mar 30, 2026 - 19:32
 0  16
जियो और जीने दो के जयकारों से गूंजा टोंक शहर
जियो और जीने दो के जयकारों से गूंजा टोंक शहर
जियो और जीने दो के जयकारों से गूंजा टोंक शहर

टोंक । टोंक में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया गया। अमीरगंज स्थित श्री दिगंबर जैन नसिया में भी लोगों ने भगवान के दर्शन किए। इस अवसर पर जैन नसिया मंदिर परिसर में भगवान महावीर स्वामी की जय के जयकारे गूंजते रहे। धर्म प्रचारक पवन कंटान एवं कमल सर्राफ ने बताया- सुबह भगवान महावीर स्वामी का विधि विधान पूर्वक अभिषेक एवं शांतिधारा की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने भगवान महावीर स्वामी की विशेष पूजा अर्चना करते हुए अर्घ्य समर्पण किए। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म लाभ प्राप्त किया। महोत्सव के तहत शाह में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया।

शोभायात्रा जैन नसिया अमीरगंज से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए घंटाघर पहुंची जहां पर हाउसिंग बोर्ड पुरानी टोंक की प्रभात फेरिया का संगम हुआ। जहां से शोभायात्रा अहिंसा सर्किल स्थित महावीर जिनालय पहुंची। जहां कीर्ति स्तंभ पर माल्यार्पण हुआ, श्री जी का अभिषेक, आगंतुक अतिथिगण स्वागत सत्कार किया गया। शोभायात्रा में आकर्षक भगवान महावीर स्वामी की झांकियां, सजे-धजे रथ, बैंड-बाजे, ध्वज पताकाएं एवं भगवान महावीर स्वामी के संदेशों से सुसज्जित दृश्य सभी का मन मोह रहे थे। श्रद्धालु भक्ति गीतों एवं भजनों के साथ नृत्य करते हुए चल रहे थे। इस अवसर पर वक्ताओं ने भगवान महावीर स्वामी के अहिंसा, सत्य, अपरिग्रह और संयम के संदेशों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में महावीर स्वामी के सिद्धांत मानव जीवन के लिए अत्यंत प्रासंगिक हैं और समाज को शांति एवं सद्भाव की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।

ये रहे मौजूद
आयोजन में टोंक बीजेपी जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान,जिला प्रमुख सरोज बंसल, बीजेपी नेता नरेश बंसल,पूर्व सभापति लक्ष्मी देवी जैन, अग्रवाल समाज 84 महिला मंडल की अध्यक्ष बीना जैन छामुनिया, विनायक जैन, राजेश मंगल, सुरेंद्र पाटनी, अवधेश, सुनील आंडरा, महावीर प्रसाद, नरेंद्र फागी,अनिल सर्राफ , विकास अतार, आकाश जैन, राजेश अरिहंत, शैलेंद्र चौधरी, श्याम लाल फूलेता, वीरेंद्र संघी, संजय संघी, ओम ककोड़, आकाश आदि मौजूद थे। इसके साथ ही, रोटरी क्लब टोंक, अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, भारतीय विकास परिषद टोंक, रोटरी क्लब बनास टोंक, शांतिधारा परिवार समिति टोंक, चंद्रप्रभु काफिला मंदिर ,इनर व्हील क्लब ने आदि सामाजिक संगठन ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SJK News Chief Editor (SJK News)