भगवान महावीर ने संपूर्ण विश्व को अहिंसा की राह दिखाई : गौतम दक

भगवान महावीर का जन्म कल्याणक महोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा

Mar 31, 2026 - 13:32
 0  12
भगवान महावीर ने संपूर्ण विश्व को अहिंसा की राह दिखाई : गौतम दक

सीकर। सीकर में भगवान महावीर के जन्म कल्याणक महोत्सव को भव्य और हर्षोल्लासपूर्ण तरीके से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन मंत्री गौतम दक थे। इस अवसर पर सकल दिगंबर जैन समाज की ओर से प्रात: महावीर स्वामी मंदिर से अहिंसा सर्किल तक प्रभात फेरी आयोजित की गई। इसके बाद दिगंबर जैन विद्यालय समिति की ओर से शहर में शाही लवाजमे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो बजाज रोड, अहिंसा सर्किल, स्टेशन रोड, जाट बाजार, पुरानी कोतवाली रोड होते हुए पुन: विद्यालय परिसर में समाप्त हुई। 

शोभायात्रा में सजीव झांकियां, तीन बैंड और वर्धमान स्कूल का बैंड विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। एक झांकी में वर्तमान वैश्विक संकट और इजरायल-अमेरिका व ईरान के बीच चल रहे संघर्ष पर भी प्रकाश डालते हुए विश्व शांति और मैत्री का संदेश दिया गया। अन्य झांकियों के माध्यम से भगवान महावीर के "जियो और जीने दो" और अहिंसा परमो धर्म के आदर्शों को आमजन तक पहुँचाया गया।
सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री गौतम दक ने इस अवसर पर कहा कि भगवान महावीर ने संपूर्ण विश्व को अहिंसा की राह दिखाई और आज जैन समाज भगवान महावीर के बताये गये धर्म की राह पर चलने के लिए हमेशा अग्रणी रहता है। 

उन्होंने भगवान महावीर ने प्रेम, दया और करूणा के जिस मार्ग का संदेश दिया उसपर चलते हुए सभी आदर्श एवं समरस समाज के निर्माण में अपना योगदान देवे। उन्होंने जैन धर्म के 24 वे तीर्थंकर भगवान महावीर जयंती पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने विद्यालय कमेटी को धन्यवाद देते हुए उन्हें हर जरूरत पर सहयोग देने का भी आश्वासन दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राज्य स्तरीय सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजोर ने कहा कि जैन समाज प्रजातंत्र से पूर्व काल में भी हर तरह से सक्षम रहा है, आज भी जैन समाज हर तरह से सक्षम है और हर क्षेत्र में सदेव आगे रहता है। शोभायात्रा के समापन के बाद दिगंबर जैन विद्यालय परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सभी सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

जैन समाज के विवेक पटौदी ने बताया कि भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव हर वर्ष की भांति इस बार भी बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। 
उन्होंने बताया कि दिगंबर जैन विद्यालय समिति द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शोभायात्रा का विशाल आयोजन किया गया, जिसमें संपूर्ण जैन समाज ने भागीदारी निभाई है।  कार्यक्रम में धोद विधायक गोरधन वर्मा, खंडेला विधायक सुभाष मील, पूर्व विधायक सीकर रतन जलधारी सहित विभिन्न  सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SJK News Chief Editor (SJK News)