प्रथम तीर्थंकर ऋषभ देव का हुआ पंचामृत अभिषेक

जैन मंदिर,दहमीकलाँ में देवाधिदेव 1008 श्री आदिनाथ भगवान के जन्मकल्याणक पर्व हर्षोल्लास से मनाया

Apr 3, 2024 - 16:56
 0  10
प्रथम तीर्थंकर ऋषभ देव का हुआ पंचामृत अभिषेक

जयपुर - आचार्य नवीन नदी गुरुदेव के सानिध्य में आज प्राचीन ऋषभदेव दिगंबर जैन मंदिर,दहमीकलाँ में जैन धर्म कें संस्थापक प्रथम तीर्थंकर देवाधिदेव १००८ श्री आदिनाथ भगवान के जन्मकल्याणक पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया।

कार्यक्रम में पंचामृत अभिषेक से प्राचीन जिन बिम्ब का अभिषेक एवम विश्व शांति के लिए महाशांतिधारा का आयोजन किया गया।

मंत्री प्रमोद बाकलीवाल ने बताया जल,केसर,चंदन,दुग्ध,घी,बुरा, आदी से सुनील जैन कल्याणी,गौरव जैन देव नगर,प्रशांत जैन बाकलीवाल ने प्रभु का अभिषेक किया।

कार्यक्रम में ट्रस्टी शिखर चंद जैन जयपुर,रवि जैन बगरु,प्रमोद बाकलीवाल,त्रिशला जैन प्रिया जैन एवम अनेक भक्तगण उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SJK News Chief Editor (SJK News)