सन्त कुमार जैन टोडारायसिंह को जैन रत्न एवं समाज शिरोमणी उपाधि से सम्मानित

टोडारायसिंह समाज ने जैन रत्न की प्रशस्ति देकर वाचन किया

May 5, 2026 - 12:59
 0  93
सन्त कुमार जैन टोडारायसिंह को जैन रत्न एवं समाज शिरोमणी उपाधि से सम्मानित
सन्त कुमार जैन टोडारायसिंह को जैन रत्न एवं समाज शिरोमणी उपाधि से सम्मानित

टोडारायसिंह - श्री दिगम्बर जैन खण्डेलवाल सरावगी समाज द्वारा जैन भवन पर सरावगी समाज के मुख्य संयोजक एवं समन्वयक सुरेंद्र मोहन जैन की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई जिसमें जिला कार्यकारिणी को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान जैन समाज टोडारायसिंह ने जैन समाज अध्यक्ष एवं सरावगी समाज जिलाध्यक्ष संत कुमार जैन एवं सुशीला देवी जैन को पंचरंगा साफा एवं माला पहनाकर जैन रत्न समाज शिरोमणी उपाधि से विभूषित किया गया

जहां सम्पूर्ण जैन भवन परिसर जयधोष से गूंज उठा। कार्यक्रम में जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी, कृषि मंडी चेयरमैन महावीर धाकड़, अमित कासलीवाल, समाज के मंत्री अशोक कासलीवाल, उपाध्यक्ष अमित कटारिया, महिला जिलाध्यक्ष रेखा जैन, मंत्री विजया टोंग्या, ब्लॉक अध्यक्ष अनिता छाबड़ा, सपना गोधा उनियारा, विमल जौंला, राकेश संधी, रमेश चंद काला, दिनेश पाटोदी, प्रकाश चंद सोनी, मूलचंद त्रिलोक चंद हरभगतपुरा, एडवोकेट तेजमल जैन, पदमचंद अलियारी, शिखरचंद काला, महावीर प्रसाद छाबड़ा, हेमचंद संधी, मनोज पाटनी, नितिन छाबड़ा, ज्ञानचंद पहाड़ी, ज्ञानचंद लुहारा, राजकुमार संधी, मुकुल जैन, बसन्ती लाल जैन, योगेन्द्र सर्राफ, जम्बू कुमार जैन, राजेन्द्र सर्राफ, धनराज जैन, अनुज कासलीवाल, निरमेश कासलीवाल, सुरज्ञानी लाल, पदमचंद कासलीवाल, सहित जिला कार्यकारिणी, ब्लॉक कार्यकारिणी, एवं जैन समाज टोडारायसिंह ने संत कुमार जैन को जैन रत्न समाज शिरोमणी उपाधि से नवाजा गया।

एवं जैन रत्न उपाधि की प्रशस्ति देकर सम्मानित किया। जैन रत्न उपाधि देते समय सभी कार्यकारिणी पदाधिकारियों ने भगवान महावीर की जयकारों से गुंजायमान कर दिया। मंच संचालन अविनाश बाकलीवाल ने किया। इस अवसर पर समाज के संयोजक सुरेन्द्र मोहन जैन, सन्त कुमार जैन, अशोक कुमार कासलीवाल ने सभी लोगों का आभार जताया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SJK News Chief Editor (SJK News)