राज्य सरकार के कल्याणकारी कार्यों पर जनता की मोहर:— मुकेश दाधीच
पंचायती राज और नगर निकाय उप चुनावों में भाजपा के 5 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित

जयपुर। पंचायती राज और नगर निकाय उप चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के 5 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने बताया कि पंचायती राज एवं नगरीय निकाय उप चुनावों में भाजपा के प्रत्याशियों के निर्विरोध निर्वाचन भाजपा की नीतियों और राज्य सरकार के कल्याणकारी कार्यों पर जनता की मोहर है। उन्होंने कहा कि पिछले डेढ़ साल में राज्य सरकार ने गरीब कल्याण एवं विकास को जिस तरह गति दी और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जनता के सुख—दूख में भागीदारी निभाई, जिसका सुखद परिणाम हमें मिला है।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने कहा कि जिन सीटों पर चुनाव होना है, वहां भी भाजपा के कार्यकर्ता पुरी प्रतिबद्धता और जन सरोकार के अपने संकल्प के साथ जुटा हुआ है, जिसके परिणाम भी ऐतिहासिक रहेंगे। उन्होंने बताया कि नगर निकाय उपचुनाव में कोटपुतली नगर पालिका के वार्ड 17 से शारदा देवी, नागौर जिले के कुचेरा नगर पालिका के वार्ड 17 से आरती देवी और गंगानगर के करणपुर नगर पालिका के वार्ड 23 से जितेंद्र सिंह (समर्थित निर्दलीय) निर्विरोध निर्वाचित हुए है। इस प्रकार पंचायती राज उपचुनाव में पंचायत समिति डीग के वार्ड 9 से रामरतन (समर्थित निर्दलीय) और करौली जिले के श्रीमहावीर जी पंचायत समिति के वार्ड 15 से विमला देवी निर्विरोध निर्वाचित हुई है।
What's Your Reaction?






