मुनि विनम्र सागर महाराज ससंघ को श्रीफल भेंट
मुनिश्री बोले- शिक्षा के माध्यम से महिला सशक्तिकरण आत्मनिर्भरता
जयपुर -डीसीएम स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर में परम पूज्य मुनि विनम्र सागर महाराज ससंघ को आमंत्रण देने हेतु श्री दिगम्बर जैन समाज समिति, वरुण पथ द्वारा श्रीफल भेंट किया गया।
इस अवसर पर मुनिश्री ने अपने प्रवचन में कहा कि सभी लोगों को बच्चियों की शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया है। मुनिश्री ने कहा कि बच्चियों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना और उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान करना शास्त्र दान (ज्ञान दान) के समान ही पुण्यदायक है। उन्होंने शिक्षा के माध्यम से महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया। बच्चियों की पढ़ाई में मदद करना सबसे बड़ा दान माना गया है। वर्तमान में बच्चियों की शिक्षा समाज में ज्ञान का प्रकाश फैलाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में सहायक है।
प्रवक्ता सुनील जैन गंगवाल ने बताया कि इस अवसर पर समाज समिति के अध्यक्ष जे. के. जैन, मंत्री ज्ञान बिलाला, लोकेश सोगानी, सुनील गोधा, अजीत जैन (BOB), पदम चंद जैन (भरतपुर), महेंद्र कासलीवाल, पंकज जैन सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?

