मीडिया छात्रों के लिए सतही नहीं, गहन अध्ययन जरूरी: प्रो. के.जी. सुरेश
एचजेयू में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारम्भ 2026 का आयोजन
जयपुर. हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय (एचजेयू) में मंगलवार को नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए 'दीक्षारम्भ-2026' कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों से संवाद सत्र हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. नन्द किशोर पाण्डेय ने की। मुख्य वक्ता के रूप में इंडिया हैबिटेट सेंटर, नई दिल्ली के निदेशक प्रो. के. जी. सुरेश मौजूद रहे. कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के अतिरिक्त निदेशक (जनसंपर्क), लेखक एवं साहित्य समीक्षक डॉ. राजेश कुमार व्यास मुख्य अतिथि थे। अतिथियों को शॉल और श्रीफल भेंटकर कुलगुरु ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. गरिमा श्री ने किया, वहीं मंच संचालन डॉ. रतन सिंह शेखावत ने किया।
मीडिया छात्रों से के.जी. सुरेश का आह्वान
- भाषा पर मजबूत पकड़ बनाएं
- नियमित शोध की आदत विकसित करें
- तथ्यों की गहराई तक जाकर कंटेंट तैयार करें
- बदलते दौर में मल्टीटास्किंग बनें
- किसी भी कंटेंट को लाइक, शेयर या रिपोस्ट करने से पहले विचार करें
- पत्रकारिता के लिए व्यावहारिक होना जरूरी
- पत्रकारिता एकमात्र ऐसा अध्ययन है, जहां पढ़कर कोई विषय अछूता नहीं रह जाता
- मीडिया में रहते हुए लगातार अवलोकन करना जरूरी
- शब्दों के संस्कार और भाषा की समझ से पत्रकारिता को बेहतर बनाया जा सकता है
What's Your Reaction?

