भव्य मंगल प्रवेश 108 सौभाग्यशाली परिवार करेंगे पाद पक्षालन

उपाध्यक्ष श्री ऊर्जयंत सागर जी महाराज 32 में पवन चातुर्मास के लिए श्री दिगंबर जैन मंदिर वरुण पथ मानसरोवर जयपुर में दिनांक 28 जून 2025 को करेंगे मंगल प्रवेश

Jun 26, 2025 - 21:12
 0  157
भव्य मंगल प्रवेश  108  सौभाग्यशाली परिवार करेंगे पाद पक्षालन

जयपुर - परम पूज्य उपाध्यक्ष श्री ऊर्जयंत सागर जी महाराज 32 में पवन चातुर्मास के लिए श्री दिगंबर जैन मंदिर वरुण पथ मानसरोवर जयपुर में दिनांक 28 जून 2025 को करेंगे मंगल प्रवेश 

श्री दिगंबर जैन समाज समिति वरुण पथ मानसरोवर के अध्यक्ष एमपी जैन ने बताया कि परम पूज्य गुरुदेव ऊर्जयंत सागर जी महाराज सेक्टर 8 प्रताप नगर से मंगल विहार करते हुए हीरापथ स्थित पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर पहुंचेंगे विभिन्न स्थानों पर पूज्य गुरुदेव की अगवानी की जाएगी समाज समिति के मंत्री ज्ञान बिलाला ने बताया कि परम पूज्य गुरुदेव 28 जून 2025 को हीरा पथ स्थित पोस्ट ऑफिस से विशाल शोभायात्रा के रूप में गुरुदेव का मंगल प्रवेश वरुण पथ की पावन धरा पर होगा प्रचार संयोजक विनेश सोगानी ने बताया कि परम पूज्य गुरुदेव का 32वां चातुर्मास वरुण पथ की समाज को प्राप्त हुआ यह हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है पूज्य गुरुदेव की अगवानी के लिए समाज द्वारा विभिन्न स्थानों पर स्वागत द्वार लगाए जा रहे हैं वरुण पथ का समाज इस अवसर को धूमधाम से मनाने जा रहा है समाज समिति के वरिष्ठ सहव्रत सदस्य सुरेश चंद जैन बांदीकुई ने बताया कि परम पूज्य उपाध्यक्ष श्री के साथ समाज का प्रत्येक वर्ग विशाल शोभायात्रा के रूप में बैंड बाजे,हाथी, घोडे के साथ नाचते गाते भगवान के जयकारों के साथ पूज्य गुरुदेव की अगवानी करेंगे इस अवसर पर वरुण पथ दिगंबर जैन समाज के 108 परिवारों द्वारा शोभायात्रा के अंतर्गत पूज्य गुरुदेव का पाद पक्षालन किया जाएगा

मानसरोवर महिला मंडल की मंत्री हिमानी जैन ने बताया जय गुरुदेव की इस ऐतिहासिक अगवानी के लिए मानसरोवर महिला मंडल ने विशेष तैयारी की है प्रत्येक महिला के हाथ में जैन ध्वज होगी एवं समस्त महिलाएं महिला मंडल की पारंपरिक वेशभूषा में होगी पुरुष सफेद कुर्ते पजामे में शोभायात्रा में सम्मिलित होंगे इसके पश्चात मंदिर जी के मुख्य द्वार पर समाज समिति के साथ महिला मंडल द्वारा गुरुदेव की शानदार अगवानी की जाएगी |

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SJK News Chief Editor (SJK News)