नवनिर्वाचित राष्ट्रीय महासभा का अधिवेशन आयोजित
आचार्य वर्धमान सागर महाराज ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी को दिया आशीर्वाद
निवाई. श्री भारत वर्षीय दिगम्बर जैन महासभा, धर्म संरक्षिणी, तीर्थ संरक्षिणी, श्रुत संवर्धिनी एवं महिला महासभा की नवनिर्वाचित राष्ट्रीय कार्यकारिणी का अधिवेशन एवं शपथ ग्रहण समारोह आचार्य वर्धमान सागर महाराज एवं मुनि हितेन्द्र सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में आयोजित किया गया। जिसमें महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गजराज जैन गंगवाल दिल्ली के निर्देशन में अधिवेशन सम्पादीत किया। मीडिया प्रभारी सुनील भाणजा व अखिल भारतीय जैन धर्म प्रचारक विमल जौंला ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ विनिता बगड़ी ने मंगलाचरण करके किया। इस दौरान बालक बालिकाओं ने भक्ति नृत्य की प्रस्तुतियां दी।
अधिवेशन की शुरुआत राष्ट्रीय अध्यक्ष गजराज जैन गंगवाल, कार्याध्यक्ष प्रकाशचंद बडजात्या, राजकुमार सेठी कलकत्ता, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सेठी दिल्ली, रमेश तिजारिया जयपुर, हंसमुख जैन इन्दौर, राजेश जैन शाह अहमदाबाद, मनोज काला असम, कमल बाबू जैन, राष्ट्रीय महामंत्री पवन गोधा दिल्ली, संदीप जैन गुडगांव, संजय पाटनी झारखण्ड व योगेश जैन दिल्ली, नवीन शास्त्री उत्तर प्रदेश सहित महासभा के सभी कार्यकारिणी सदस्यों ने आचार्य वर्धमान सागर महाराज के जयधोष के साथ श्रीफल चढ़ाकर आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम का संचालन पवन बोहरा एवं सुशील गिन्दोड़ी ने किया। जैन समाज के प्रवक्ता राकेश संघी ने बताया कि आचार्य वर्धमान सागर महाराज एवं मुनि हितेन्द्र सागर महाराज की मौजूदगी में पूर्व चीफ जस्टिस न्यायमूर्ति नरेंद्र कुमार जैन ने राष्ट्रीय महासभा की नवनिर्वाचित अध्यक्ष व मंत्री सहित सभी कार्यकारिणी को शपथ दिलवाई।
जैन समाज के मंत्री महावीरप्रसाद पराणा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने आचार्य वर्धमान सागर महाराज का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर दिगंबर जैन समाज अध्यक्ष नेमीचंद गंगवाल, अमित कटारिया, चेतन गंगवाल, सन्मति चंवरिया, शिखरचंद काला, जितेन्द्र चंवरिया सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।
What's Your Reaction?

