डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर वार्ड 88 में कार्यक्रम आयोजित

डॉ. मुखर्जी के जीवन और बलिदान पर प्रकाश डाला

Jul 8, 2025 - 15:25
 0  63
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर वार्ड 88 में कार्यक्रम आयोजित

जयपुर, सांगानेर। भारतीय जनता पार्टी सांगानेर मंडल के वार्ड 88 में राष्ट्रवादी चिंतक और जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राधेश्याम विजयवर्गीय ने डॉ. मुखर्जी के राष्ट्र निर्माण में योगदान पर विस्तार से चर्चा की। भारतीय जनता पार्टी कानूनी विभाग के जिला संयोजक खेमचंद शर्मा ने उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन देशभक्ति, समर्पण और विचारधारा की दृढ़ता का प्रतीक है। मंडल महामंत्री छोटू राम गुर्जर ने कार्यकर्ताओं को उनके बलिदान दिवस के महत्व से अवगत कराते हुए उन्हें देशहित में प्रेरणा लेने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के संयोजक कैलाश सैनी ने आयोजन में सहभागिता निभाने वाले सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर वरिष्ठ कार्यकर्ता तेज़कांत नागरवाल, अशोक शर्मा, पार्षद प्रत्याशी श्रीमती दमयंती नोगिया, ओमप्रकाश यादव, भंवर सेन, बुद्धि प्रकाश, मोहन सिंह, दीपचंद महावर, वरुण शर्मा, विनोद कुमार सहित अनेक बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SJK News Chief Editor (SJK News)