गरीबी और बीपीएल मुक्त गांव बनाएंगे : भजनलाल शर्मा

5 साल में चार लाख सरकारी नौकरी युवाओं को देकर रहेंगे। हमने 69 हजार युवाओं को नौकरी दे दी

Jul 8, 2025 - 15:30
Jul 8, 2025 - 15:30
 0  114
गरीबी और बीपीएल मुक्त गांव बनाएंगे : भजनलाल शर्मा

कोटा. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व लोक सभा स्पीकर ओम बिरला ने सांगोद में सुपोषित मां अभियान का शुभारंभ किया। सीएम ने कहा- शिविरों के माध्यम से गांव में अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को सरकारी योजनाओं को लाभ मिले। मोदी के नेतृत्व में देश विकास की राह पर चल रहा है। पीएम ने कहा है कि किसान, मजदूर,, युवा, महिला अगर इनका उत्थान नहीं होगा तो देश-प्रदेश का उत्थान नहीं होगा। इसलिए हम युवाओं के लिए काम कर रहे हैं।  सीएम ने कहा- पिछली सरकार में पेपर लीक होते थे। बीजेपी सरकार के डेढ़ साल में कोई पेपर लीक हुआ क्या? यह डबल इंजन की सरकार है। हमने हमारे संकल्प पत्र में कहा था एक साल में एक लाख युवाओं को नौकरी देंगे। 5 साल में चार लाख सरकारी नौकरी युवाओं को देकर रहेंगे। हमने 69 हजार युवाओं को नौकरी दे दी। आने वाले इसी महीने में हमारा रोजगार उत्सव होने वाला है। उसमें भी नौकरी देने वाले हैं। हमने नया कैलेंडर निकाल दिया। कब वैकेंसी निकलेगी, कब पेपर होगा, परिणाम कब आएगा नियुक्ति पत्र कब मिलेगा।
पीएम मोदी के आशीर्वाद से प्रदेश की भाजपा सरकार ने गरीबी मुक्त गांव बनाएंगे। बीपीएल मुक्त गांव बनाने का काम हमारी सरकार करेगी। हमने 5 हजार गांव को चिन्हित किया है। इनको गरीबी मुक्त करने का काम कर रहे हैं। और कैंपों के माध्यम से 10 हजार गांव की सूची बनाने का काम हमारी सरकार कर रही है। प्रदेश में खाद्य सुरक्षा में 50 लाख लोगों का नाम जोड़ने का काम हमारी सरकार ने किया है। 22 लाख लोग ऐसे है जिन्होंने अपनी सहमति से योजना को छोड़ा है। भाजपा सरकार की योजनाओं पर कांग्रेस के लोग बोलने लगे है उनके दर्द होता है। उन्होंने कांग्रेस के 5 साल के शासन की तुलना डेढ़ साल के भाजपा शासन से की।

किसानों को दिन में मिलेगी बिजली
सीएम ने कहा-हमने कहा है 2027 तक किसानों को दिन में बिजली देने का काम करेंगे। किसान, हमारा सरकारी नौकर की तरह है। सरकार में जैसे कार्मिक 10 बजे आता है 5 बजे जाता है। इसी तरह में किसान भाइयों से कहना चाहता हूं। सुबह 8 बजे खेत पर जाइए, बिजली का बटन दबाइए, शाम को 6 बजे तक काम करिए।

92 करोड़ रुपए से ज्यादा के विकास कार्यों का किया लोकार्पण
सीएम और स्पीकर बिरला पं. दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय सम्बल पखवाड़ा के तहत आयोजित शिविर का निरीक्षण भी किया। इस दौरान 92 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। इस दौरान मंत्री हीरालाल नागर, मदन दिलावर, प्रभारी मंत्री गौतम दक, विधायक संदीप शर्मा कल्पना देवी सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SJK News Chief Editor (SJK News)