जेडीए में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
जयपुर । जयपुर विकास प्राधिकरण प्रांगण में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। समारोह में जयपुर विकास आयुक्त श्री सिद्धार्थ महाजन ने ध्वजारोहण किया।
जयपुर विकास आयुक्त सिद्धार्थ महाजन ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं विकास के प्रति अपने दायित्वों को पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ निभाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से जनहित एवं जयपुर शहर के सुनियोजित विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।
समारोह के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं प्रगति के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर जेडीए के समस्त अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?

