चातुर्मास मंगल कलश स्थापना
सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में भारत गौरव गणिनी आर्यिका विशुद्ध मति माताजी की शिष्या आर्यिका विशेष मति माताजी का चातुर्मास मंगल कलश स्थापना कार्यक्रम आयोजित
उनियारा - सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में भारत गौरव गणिनी आर्यिका विशुद्ध मति माताजी की शिष्या आर्यिका विशेष मति माताजी का चातुर्मास मंगल कलश स्थापना कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। जैन धर्म प्रचारक विमल जौंला एवं सन्तु जैन ने बताया कि आर्यिका विशेष मति माताजी का मंगल कलश स्थापना कार्यक्रम विधि विधान के साथ आयोजित हुआ जिसमें माताजी को वस्त्र भेंट करने का सौभाग्य धनराज जैन एवं ममता जैन चंवरिया निवाई को सौभाग्य प्राप्त हुआ।
उन्होंने बताया कि चातुर्मास मंगल कलश स्थापना कार्यक्रम में मंगल कलश श्री मति चमेली देवी जैन एवं सुरेन्द्र कंसल अलीगढ़ ने विधिवत मंत्रोच्चार द्वारा स्थापित किया। इसी प्रकार द्वितीय कलश का सौभाग्य बाबूलाल जैन, ओमप्रकाश जैन, महेन्द्र जैन, एवं महेश जैन सूंथडा़ वाले उनियारा को मिला। तृतीय कलश का सौभाग्य मुरलीधर मित्तल, नीतेश जैन, सतीश जैन, उनियारा को प्राप्त हुआ।
जौंला ने बताया कि आर्यिका विशेष मति माताजी का चरण प्रक्षालन करने का सौभाग्य महावीर प्रसाद विनोद कुमार एवं मनोज कुमार जैन ढिकोलिया को प्राप्त हुआ। एवं शास्त्र भेंट करने का सौभाग्य महावीर प्रसाद विक्रम जैन निवाई को मिला। इस दौरान आर्यिका विशेष मति माताजी ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देकर संबोधित किया।
What's Your Reaction?

