कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस मनाया

मनरेगा के मुद्दे पर भाजपा के खिलाफ निकाला पैदल मार्च

Dec 28, 2025 - 22:10
 0  13
कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस मनाया
कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस मनाया

निवाई अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार शहर के पटेल फार्म हाउस पर कांग्रेस पार्टी का 140वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पूर्व विधायक प्रशांत बैरवा एवं प्रदेश प्रभारी राजेंद्र चौधरी के सानिध्य में आयोजित इस कार्यक्रम में संगठन की मजबूती और आगामी चुनावों की तैयारियों पर चर्चा की गई। इसके साथ ही भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक प्रशांत बैरवा, प्रदेश प्रभारी राजेंद्र चौधरी, शहर अध्यक्ष सतीश शर्मा और ब्लॉक अध्यक्ष शंकरलाल जाट ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर किया। इस अवसर पर पार्टी के प्रति निष्ठा और समर्पण के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं पूर्व पीसीसी सचिव सूरज नारायण भट्ट का सम्मान किया गया।

इतिहास और आगामी चुनावों पर चर्चा

सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक प्रशांत बैरवा ने कांग्रेस के बलिदान और राष्ट्र निर्माण में पूर्व नेताओं के योगदान को याद किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि आगामी पंचायती राज और नगर निकाय चुनावों के लिए अभी से कमर कस लें।

प्रदेश प्रभारी राजेंद्र चौधरी ने कांग्रेस के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि 28 दिसंबर 1885 को मुंबई के गोकुलदास संस्कृत कॉलेज मैदान में 57 नेताओं के साथ पार्टी की नींव रखी गई थी। उन्होंने कहा कि नेहरू-गांधी परिवार ने सर्वाधिक 45 वर्षों तक पार्टी की कमान संभाली है और वर्तमान में राहुल गांधी संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। कार्यक्रम में प्रदीप पारीक और पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राजेश चौधरी ने भी अपने विचार रखे।

मनरेगा को लेकर भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन

स्थापना दिवस समारोह के बाद ब्लॉक व शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में एक विरोध मार्च निकाला गया। यह पैदल मार्च भाजपा सरकार द्वारा मनरेगा योजना का नाम बदलने और उसे कमजोर करने के प्रयासों के विरोध में आयोजित किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी क़ी।

इस अवसर पर दुर्गालाल सैनी, सुरेंद्र बेनीवाल, नसीर कुरेशी, ढाणी जुगलपुरा सरपंच पप्पूलाल मीणा, चेनपुरा सरपंच मदनलाल मीणा, गिरिराज जैन चंवरीया, सूरज रजवास, जीवतराम यादव चनानी, राजेश चौधरी गुरूजी, पवन सांवलिया, पीपलू ब्लॉक अध्यक्ष जयनारायण मीणा, राजेन्द्र चौधरी, प्रवीण माणू, राजेश भट्ट, हंसराज गुर्जर देव मेडिकल, शिवराज जाट करीरिया, हनुमान जाट सुनारा, कमलकिशोर जाट, रामप्रसाद परिडवाल, बंटी मीणा, जितेंद्र चौधरी पलेई, निर्भय मीना, सीताराम कटारा व विक्रमसिंह गुर्जर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SJK News Chief Editor (SJK News)