शिवसेना ने पवन कुमार मीना को छात्र मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया

युवाओं को संगठित कर शिवसेना विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प

Dec 14, 2025 - 19:41
 0  13
शिवसेना ने पवन कुमार मीना को छात्र मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया
शिवसेना ने पवन कुमार मीना को छात्र मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया

जयपुर/ सवाईमाधोपुर. शिवसेना ने संगठन विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पवन कुमार मीना को शिवसेना छात्र मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति शिवसेना प्रदेशाध्यक्ष प्रहलाद सिंह पालड़ी एवं प्रदेश महासचिव Er. जितेंद्र हिन्दू द्वारा की गई।

प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर पवन कुमार मीना ने कहा कि वे हिंदू हृदय सम्राट स्व. बालासाहेब ठाकरे एवं शिवसेना प्रमुख माननीय एकनाथ शिंदे जी की विचारधारा को प्रदेश कार्यकारिणी के मार्गदर्शन में आगे बढ़ाते हुए राजस्थान के युवाओं को संगठन से जोड़ेंगे और जनमानस में शिवसेना की नीतियों को सशक्त रूप से स्थापित करेंगे।

उन्होंने कहा कि छात्र मोर्चा के माध्यम से युवाओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा तथा राष्ट्रवाद, सामाजिक समरसता एवं सेवा भाव को केंद्र में रखते हुए संगठन को मजबूत किया जाएगा।

इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी के साथ अनेक गणमान्य एवं समाजसेवी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से मुकेश वैष्णव, एडवोकेट अर्जुन सिंह पालड़ी, प्रियांशु कुलश्रेष्ठ, नवीन कुमार शर्मा, अरिंजय यादव, शिव सिकरवार, गोपाल मीणा, चंदन महाराज, निशांत यादव, श्यामवीर यादव, मनीष मीणा, विशाल यादव, अमित राजपूत, विष्णु गुर्जर, सचिन गुर्जर, शेर सिंह गुर्जर सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SJK News Chief Editor (SJK News)