श्रद्धालुओं ने अष्ट द्रव्यों से उत्तम त्याग धर्म की आराधना की

निवाई के बड़ा जैन मंदिर पर सामूहिक कलशाभिषेक का आयोजन 6 सितंबर को

Sep 5, 2025 - 00:35
 0  94
श्रद्धालुओं ने अष्ट द्रव्यों से उत्तम त्याग धर्म की आराधना की

निवाई - सकल दिगंबर जैन समाज निवाई के तत्वाधान में दशलक्षण पर्व के चलते आठवें दिन दिगंबर जैन बड़ा मन्दिर पर ऋषि मंडल विधान की पूजा अर्चना के साथ उत्तम त्याग धर्म की विशेष पूजा अर्चना की गई। चातुर्मास कमेटी के कार्याध्यक्ष सुनील भाणजा एवं जैन धर्म प्रचारक विमल जौंला ने बताया कि पर्युषण पर्व के चलते बड़ा मंदिर में ऋषि मण्डल विधान एवं बिचला जैन मंदिर में दशलक्षण मण्डल विधान आयोजित किया गया। विधान में पांच मंगल कलश स्थापित कर 19 अर्घ समर्पित किए गए। इस दौरान ऋषि मंडल विधान में सौधर्म इन्द्र बनने का सौभाग्य महावीर प्रसाद शकुन्तला देवी छाबड़ा को मिला। इस अवसर पर उत्तम त्याग धर्म की विशेष पूजा अर्चना पंडित सुरेश शास्त्री के निर्देशन मे की गई। इस दौरान सभी जिनालयों में उत्तम त्याग धर्म की पूजा एवं विधान किया गया।

 बडा़ जैन मंदिर कमेटी के मंत्री मोहित चंवरिया एवं विमल गिन्दोडी़ ने बताया कि बड़ा जैन मंदिर एवं बिचला जैन मंदिर परिसर पर अनन्त चतुर्दशी के उपलक्ष्य में सामूहिक कलशाभिषेक किया जाएगा। मीडिया प्रभारी सुनील भाणजा एवं विमल जौंला ने बताया कि अग्रवाल दिगंबर जैन मंदिर में एवं दिगंबर जैन बड़ा मन्दिर में सांयकाल में शास्त्र सभा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सहस्त्रकूट विज्ञातीर्थ पर प्रातःकाल भगवान शांतिनाथ का अभिषेक एवं शांतिधारा हुई। उसके पश्चात दसलक्षण मंडल विधान हुआ विधान में सौधर्म इंद्र बनने का सौभाग्य नंदलाल अरविंद जैन तनिष्क जैन ककोड़ वालों को मिला। इस अवसर पर आर्यिका ज्ञानश्री माताजी ने कहा कि आज त्याग धर्म का दिन है इसीलिए सभी श्रावकों को एक नियम जरूर लेना चाहिए। त्यागियो के पास रंचमात्र भी परिग्रह नहीं होता, त्याग के दिन सभी भक्तजनों को कुछ ना कुछ दान करना चाहिए।

 आज विशेष दिन पर हमको अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान देना चाहिए। जिनागम में दान को भी त्याग कहा गया है माताजी ने बताया निज शुद्धात्म के ग्रहणपूर्वक बाहृय और अभ्यंतर परिग्रह से निवृत्ति त्याग है। इस अवसर पर मूलचंद त्रिलोक चंद पांडया, अशोक मधु माधोराजपुरा, त्रिलोक चंद दिलीप कुमार डाक्टर राहुल जैन डाक्टर रीना जैन सिरस वाले, नेमीचंद गंगवाल, शंभू मीना कठमाणा, अशोक ठोलिया महेन्द्र सुनारा हितेश छाबड़ा बंटी झांझरी अतुल ठोलिया मयंक जैन देवांश जैन प्रेमचंद सोगानी यामिनी छाबड़ा सहित कई श्रद्धालुओं ने उत्तम त्याग धर्म की पूजा अर्चना की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SJK News Chief Editor (SJK News)