संसार की प्रत्येक आत्माओं में भगवान बनने की शक्ति विद्यमान : आचार्य वर्धमान सागर

नसिंया जैन मंदिर पर सिद्धचक्र मण्डल विधान में उमड़े श्रद्धालु, 400 इन्द्र इन्द्राणियों ने प्रथम बार भक्ति नृत्य के साथ की पूजा अर्चना विधायक रामसहाय वर्मा एवं चेयरमैन दिलीप ईसरानी ने आचार्यश्री वर्धमान सागर को श्री फल चडा़कर आशीर्वाद लिया

Dec 23, 2025 - 21:10
Dec 23, 2025 - 21:24
 0  109
संसार की प्रत्येक आत्माओं में भगवान बनने की शक्ति विद्यमान :  आचार्य  वर्धमान सागर
संसार की प्रत्येक आत्माओं में भगवान बनने की शक्ति विद्यमान :  आचार्य  वर्धमान सागर

निवाई। पंचम पट्टाधीश आचार्य वर्धमान सागर महाराज एवं मुनि हितेन्द्र सागर महाराज के सानिध्य में आयोजित सिद्धचक्र महामंडल विधान का शुभारंभ किया गया। विधान से पूर्व आचार्यश्री वर्धमान सागर महाराज एवं मुनि हितेन्द्र सागर महाराज के सानिध्य में विधिवत मंत्रोच्चार के साथ सौधर्म इन्द्र चंवरिया परिवार द्वारा भगवान पाश्र्वनाथ एवं भगवान शांतिनाथ एवं भगवान सुमति नाथ का पंचामृत अभिषेक किया। जिसमें आचार्यश्री के संघस्थ मुनि हितेन्द्र सागर महाराज ने विधान में बैठे 400 इन्द्र इन्द्राणियों ने सौधर्म इन्द्र के साथ श्रीजी के सामुहिक कलशाभिषेक किया।

इस दौरान श्रद्धालुओं ने देव शास्त्र, गुरु, भगवान पाश्र्वनाथ पूजा एवं मंत्र जाप के साथ श्री सिद्धचक्र मण्डल विधान की गाजे बाजे के साथ आराधना की। इस अवसर पर विष्णु बोहरा, हुकमचंद जैन, दिलीप बगड़ी, कमल सर्राफ टोंक, पारसमल सर्राफ टोंक, विमल सोगानी, पारसमल सांवलिया, महावीरप्रसाद छाबड़ा सहित कई श्रद्धालु मौजूद थे। इस  जैन धर्म की विशेषता है कि वह क्रिया की अपेक्षा भावनाओं पर अधिक बल देता है। उन्होंने कहा कि संसार के प्रत्येक आत्मा में भगवान बनने की शक्ति विद्यमान है।

विधायक रामसहाय वर्मा एवं चेयरमैन दिलीप ईसरानी ने आचार्यश्री वर्धमान सागर को श्री फल चडा़कर आशीर्वाद लिया 

उपखण्ड मुख्यालय पर स्थित संत निवास नसियां जैन मंदिर पर चल रहे महोत्सव के तहत आचार्य वर्धमान सागर महाराज से निवाई पीपलू विधायक रामसहाय वर्मा एवं नगरपालिका अध्यक्ष दिलीप ईसरानी एवं पूर्व विधायक प्रशान्त बैरवा शहर अध्यक्ष नितिन छाबड़ा, ने पूज्य गुरुदेव राजकीय अतिथि राष्ट्रीय संत आचार्य श्री वर्धमान सागर महाराज के श्री फल चढ़ाया एवं दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। जैन धर्म प्रचारक विमल जौंला ने बताया कि आचार्य श्री निवाई में शीतकालीन प्रवास के दौरान आचार्य शांतिसागर महाराज का शताब्दी समारोह मनाया जाने को लेकर निवाई आगमन पर शहर के गणमान्य नागरिकों ने जैन मुनियों को श्री फल चडा़कर आशीर्वाद लिया।

 इस दौरान आचार्य श्री ने नगर पालिका चेयरमैन दिलीप ईसरानी से धार्मिक चर्चा करते हुए कहा कि अहिंसा धर्म ही सबसे बड़ा धर्म है एवं जीव दया सबसे बड़ा पुण्य है उन्होंने अहिंसा परमो धर्म के ऊपर धार्मिक चर्चा की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SJK News Chief Editor (SJK News)