भगवान श्रीराम के राजतिलक महोत्सव में उमड़े श्रद्धालु, गूंजे जयकारे
वैदिक मंत्रोच्चार के के साथ मयार्दा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम की विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती करके उनका राजतिलक किया गया
निवाई. प्रताप स्टेडियम में नगरपालिका मण्डल के तत्वावधान में व आर्यवीर कलाकार रंगमंच संस्थान द्वारा आयोजित रामलीला में भगवान श्रीराम के राजतिलक महोत्सव का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि विधायक रामसहाय वर्मा, नगरपालिकाध्यक्ष नरेन्द्र शर्मा, उपाध्यक्ष जितेन्द्र चंवरिया व भाजपा शहर अध्यक्ष नितिन छाबड़ा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के के साथ मयार्दा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम की विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती करके उनका राजतिलक किया गया। मंच पर जैसे ही भगवान श्रीराम का राजतिलक हुआ, पूरा वातावरण श्रद्धा एवं भक्ति के रस में सराबोर हो उठा। श्रीराम के राजतिलक को देखने के लिए निवाई शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र से श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा।
इस दौरान जनसमूह ने प्रभु जय श्रीराम व वीर बजरंगी जय हनुमान के गगनभेदी जयकारे लगाए। जिससे प्रताप स्टेडियम परिसर सहित आसपास का वातावरण गुंजायमान हो गया। मुख्य अतिथि विधायक रामसहाय वर्मा ने कहा कि रामलीला हमारी सांस्कृतिक धरोहर है। जो हमारी संस्कृती एवं परम्पराओं में शामिल है। रामलीला हमारे पूर्वजों का अनुपम तौहफा है। जो देश की संस्कृती को दशार्ता है। रामलीला मर्यादा के आदर्शों को जीवंत बनाए रखने का सशक्त माध्यम है। उन्होने कहा कि रामलीला में लोगों की भीड़ का उमड़ना भगवान की आस्था एवं विश्वास का प्रतीक है। शहर अध्यक्ष नितिन छाबड़ा ने बताया कि दशहरा महोत्सव के अगले चरण में शुक्रवार को भजन सम्राट प्रकाश माली बालोतरा द्वारा वीरों की शौर्य गाथा एवं देशभक्ति से ओतप्रोत भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी एवं शनिवार को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आयोजित होगा।
कवि सम्मेलन में अनिल चौबे, शशिकांत यादव, अमन अक्षर, श्रीवास्तव, गौरव चौहान, सोनरूपा विशाल, मुकेश मोलवा, अर्जुन अल्हड़, सोनल जैन, महेश डांगरा एवं कन्हैया शर्मा सहित देश के ख्यातनाम कवि काव्य पाठ करेंगे। जिसको लेकर शहरवासियों में भारी उत्साह है। आयोजन को सफल बनाने के लिए नगरपालिका मण्डल के कार्यकर्ता व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं। इस अवसर पर सीता वर्मा, पार्षद नितिन जैन छाबड़ा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमाकांत शर्मा, अजय पारीक, गिर्राज जाट, आशु गौड़, रामकेश मीणा, नाथूसिंह किराड़, गोविन्द सोनी, चंदन वर्मा, दयाराम जाट, रामावतार माली, जयनारायण कुमावत, जीतू विजय, गुलाबचंद मीणा, राहुल महावर, करण सिंह, पवन सांवलिया, जोंटी नकवाल व ओमप्रकाश गंवारिया व जीतू धारवाल सहित कई पार्षद व जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
What's Your Reaction?

