बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में सजी ‘नव्यायन डांडिया नाइट’

सुर, ताल और जोश के संग बियानी के मंच पर सजा गरबा-डांडिया का रंग

Oct 27, 2026 - 17:20
 0  2
बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में सजी ‘नव्यायन डांडिया नाइट’

जयपुर। बियानी ग्रुप आॅफ कॉलेजेज में हर साल की तरह इस वर्ष भी भव्य डांडिया नाइट 'नव्यायन' का आयोजन किया गया। इस रंगारंग कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पारंपरिक गुजराती परिधानों में सज-धज कर गरबा और डांडिया की धुनों पर थिरकते हुए उत्साह का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में बियानी ग्रुप आॅफ कॉलेजेज की चेयरपसर्न व आयोजक पुष्पा बियानी, चेयरमैन डॉ. राजीव बियानी, डायरेक्टर डॉ. संजय बियानी सहित समस्त बियानी परिवार ने मां दुर्गा की आरती कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर डायरेक्टर डॉ. संजय बियानी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने, रचनात्मकता को बढ़ावा देने तथा उनमें आत्मविश्वास एवं सांस्कृतिक मूल्यों का विकास करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वहीं, हरे कृष्ण महामंत्र पर आधारित भक्तिमय नृत्य प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया।

इसके साथ ही छात्राओं ने ढोली तारों ढोल,ब्रज लाडीला श्रीनाथ जी ने खम्मा रे खम्मा, राधा कैसे न जले, कमरिया, सब तेरो सांवरिया सेठ, मेरा तो कुछ भी नहीं और नगाड़े संग ढोल बाजे जैसे लोकप्रिय गीतों पर रंगारंग नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।  छात्राओं की शानदार नृत्य शैली, आकर्षक भाव-भंगिमाओं, बेहतरीन तालमेल और उत्साहपूर्ण प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया। कार्यक्रम का संचालन बियानी गर्ल्स बी.एड कॉलेज द्वारा किया गया। एंकरिंग की भूमिका अस्सिटेंट प्रोफेसर कुसूम सैनी और भारती शर्मा ने निभाई।

इस अवसर पर आयोजक कॉलेज के चेयरमैन डॉ. राजीव बियानी, डायरेक्टर डॉ. संजय बियानी एवं प्रिंसिपल व डीन डॉ. ध्यान सिंह गोठवाल ने मुख्य अतिथि सांसद मंजू शर्मा, विशिष्ट अतिथि भाजपा इंटेलेक्चुअल सेल के प्रदेश संयोजक राजेंद्र सिंह शेखावत,  विद्याधर नगर एसएचओ सज्जन सिंह, ईसीएमएस के अध्यक्ष उमेश सोनी, जेआरएचडीटी ट्रस्टी सदस्य उर्मिला रांका, माहेश्वरी समाज के कृष्ण कुमार राठी, राजीव सिंह परिहार, अजय भार्गव, अजीत सिंह, कमला बिहानी एवं सुजाता बाहेती सहित अन्य गणमान्य अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SJK News Chief Editor (SJK News)