पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110 वीं जयंती पर कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन
एकात्म मानवदर्शन एवं भारतीय ज्ञान परंपरा' विषय पर स्मृति व्याख्यान का आयोजन 25 सितंबर को
जयपुर - पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति समारोह समिति द्वारा शनिवार को कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में दीनदयाल उपाध्याय जी की 110 वीं जयंती समारोह कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र संघचालक डॉ. रमेश चंद अग्रवाल, प्रो. मोहनलाल छीपा, अध्यक्ष, समारोह समिति एवं सचिव प्रतापभानू सिंह शेखावत द्वारा किया गया।
समिति के अध्यक्ष प्रो. मोहनलाल छीपा ने बताया कि समिति द्वारा 25 सितंबर 2026 को धानक्या स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय स्मारक पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की 110 वीं जयंती पर ' पंडित दीनदयाल उपाध्याय : एकात्म मानवदर्शन एवं भारतीय ज्ञान परंपरा' विषय पर स्मृति व्याख्यान का आयोजन 25 सितंबर को अपराह्न 3:30 बजे किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले, कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि ओ. पी. अग्रवाल जे.ई.सी.आर.सी. विश्वविद्यालय के अध्यक्ष एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रसिद्ध उद्योगपति एवं समाजसेवी मनीष गुप्ता इनसोलेशन एनर्जी लि. के अध्यक्ष करेंगे। इस कार्यक्रम में "हमने दीनदयाल उपाध्याय को देखा है" एवं गत वर्ष हीरक जयंती के अवसर पर प्रस्तुत शोध पत्रों से संबंधित पुस्तक का विमोचन होगा |इस कार्यक्रम में पंडित दीनदयाल जी पर शोध करने वाले शोधार्थियों तथा इस वर्ष 2026 में राजस्थान से पद्मश्री के लिए चयनित बंधुओं को भी सम्मानित किया जाएगा।
समिति के सचिव प्रतापभानू सिंह शेखावत ने बताया कि जयंती कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 20 सितंबर से 25 सितंबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिनमें 20 सितंबर 2026 को समिति के महिला प्रकोष्ठ द्वारा “एकात्म मानव दर्शन एवं स्त्री विमर्श” विषयक व्याख्यान होगा |इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार की माननीय उपमुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी होगी तथा मुख्य वक्ता श्रीमती स्मृति ईरानी, राष्ट्रीय महामंत्री भारतीय जनता पार्टी होगी| कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती अलका पांडे समाजसेविका एवं उद्योगपति करेंगी तथा विशिष्ट अतिथि श्रीमती संगीता जांगिड़ होगी|
समिति के सचिव प्रतापभानू सिंह शेखावत ने बताया 20 सितंबर को ही " दीनदयाल को जानो प्रतियोगिता" का ऑनलाइन आयोजन होगा |
21-22 सितंबर 2026 को केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, जयपुर एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति समारोह समिति, जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय एकात्मक दर्शन और भारतीय ज्ञान परंपरा विषय पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा जिसमें देश भर के विद्वान पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगे।संगोष्ठी के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रज्ञा प्रवाह के राष्ट्रीय संयोजक जे . नंद कुमार होंगे | यह संगोष्ठी ऑफलाइन एवं ऑनलाइन दोनों माध्यम से आयोजित की जाएगी|समिति के उपाध्यक्ष नीरज कुमावत व गजेन्द्र ज्ञानपुरिया ने बताया कि 23 ,24, 25 सितंबर को धानक्या स्मारक स्थल पर 3 दिन का दीनदयाल मेला आयोजित किया जाएगा| जिसमें तीनों दिन कबड्डी एवं बॉलीबॉल प्रतियोगिता होगी, दीनदयाल नाटक का मंचन होगा, मेहंदी एवं रंगोली प्रतियोगिता होगी, चित्रकला प्रतियोगिता एवं विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थियों के कार्य को प्रदर्शित किया जाएगा| किसान चौपाल का आयोजन किया जाएगा। तीनों दिन मेले में कई तरह की प्रदर्शनीयां लगाई जाएगी|तीनों दिन स्कूल व कालेज के विद्यार्थी स्मारक प्रदर्शनी का अवलोकन करने आएंगे |
What's Your Reaction?

