निवाई में आचार्य सुन्दर सागर महाराज का 50 वां स्वर्णिम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा
राजस्थान में पहली बार एक और ऐतिहासिक कार्यक्रम "द रत्नत्रय शो, स्काई किंग, बम्बई"
निवाई - पूज्य गुरुदेव राष्ट्रीय संत आचार्य सुन्दर सागर महाराज का 50 वां स्वर्णिम जन्मोत्सव सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में दिनांक 14 - 15 नवंबर को मनाने को लेकर अग्रवाल सेवा सदन पर मंदिर अध्यक्ष सुशील जैन की अध्यक्षता में आवश्यक बैठक का आयोजन हुआ जिसमें सेंकड़ों लोगों के बीच युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। चातुर्मास कमेटी के मीडिया प्रभारी विमल जौंला एवं सुनील भाणजा ने बताया कि पूज्य गुरु मां आर्यिका सुलक्ष्य मति माताजी की प्रेरणा एवं निर्देशन में आचार्य सुन्दर सागर महाराज के 50 वां अवतरण दिवस को लेकर कार्यक्रम की सफलता के लिए विचार विमर्श किया गया जिसमें 14 नवंबर को रत्नत्रय शो, बम्बई टीम, के द्वारा स्काई किंग शो के साथ स्टेज कार्यक्रम प्रसारण किया जाएगा,। उन्होंने बताया कि राजस्थान में पहली बार निवाई में होने वाला ऐतिहासिक कार्यक्रम "द रत्नत्रय शो का आगाज होगा। जिसके लिए शुक्रवार को समाज के श्रद्धालुओं ने भगवान शांतिनाथ जी के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं श्री फल चढ़ाकर व्यवस्था बांटी गई, जिसमें आवास व्यवस्था, स्टेज, लाईट, माईक व्यवस्था, पांडाल व्यवस्था, विधान व्यवस्था, पंचामृत अभिषेक व्यवस्था, निमंत्रण कार्ड व्यवस्था, ध्वजारोहण व्यवस्था, मंडप उद्धघाटन व्यवस्था, स्टेज पर दीप प्रज्वलन, चित्र अनावरण एवं पाद प्रक्षालन व्यवस्था, भोजन व्यवस्था, उपहार व्यवस्था, प्रचार प्रसार व्यवस्था, सोशल मीडिया व्यवस्था, प्रशासनिक अधिकारी निमंत्रण व्यवस्था, सहित आदि अनेक कार्यक्रमों की व्यवस्थाएं बांटी गई। हितेश छाबड़ा एवं राकेश संधी ने बताया कि आचार्य सुन्दर सागर महाराज के 50 वें अवतरण दिवस पर 14 - 15 नवंबर को सुबह पंचामृत अभिषेक के साथ 50 मंडलीय मण्डल विधान आयोजित किया जाएगा जिसमें 50 मण्डल जी की रचना की जाएगी।
मंदिर अध्यक्ष सुशील जैन एवं विष्णु बोहरा ने बताया कि दो दिवसीय 50 वां स्वर्णिम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य पर मंदिर प्रांगण में अनेक धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयोजन को लेकर निवाई में तैयारियां जोरों पर चल रही है। रोनक बोहरा एवं राहुल बोहरा ने बताया कि सफलतापूर्वक व्यवस्थाओं को लेकर जिनोदय युवा संघ, सुन्दर युवा मंच, अग्रवाल युवा परिषद, खण्डेलवाल सरावगी युवा परिषद, पदमपुरा पदयात्रा संध, एवं समस्त महिला मण्डल सहित कई संस्थानों के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया है। संजय सिरस एवं महेश मोठूका ने बताया कि राष्ट्रीय संत आचार्य सुन्दर सागर महाराज का 50 वां अवतरण दिवस निवाई में मनाया जाएगा जिसको लेकर तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही है। उन्होंने बताया कि आचार्य श्री को दीक्षा के 31 साल हो गए हैं। उनको 19 साल पहले आचार्य पद की प्राप्ति हुई थी। आचार्य श्री ने अपने दीक्षा समय के उपरांत 60 दीक्षाएं एवं 30 समाधि मरण करवाया गया। इसी प्रकार आचार्य श्री ने अब तक 50 पंचकल्याणक प्रतिष्ठा एवं 1500 तप आराधना की। सुनील भाणजा एवं विमल जौंला ने बताया कि दिव्य तप और त्याग की मूर्ति आचार्य श्री सुन्दर सागर जी महाराज जैन धर्म के महान संत हैं।
उनका पावन जीवन संयम, साधना, और आत्म कल्याण का अनुपम संदेश देता है। उनके अमृतमयी वचन जीवन को धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उनका त्यागमय जीवन युवाओं में संस्कार समर्पण और सेवा की भावना जागृत करता है। इस अवसर पर महावीर प्रसाद पराणा, हुकमचंद जैन, विमल भाणजा, नेमीचंद सिरस, सुशील जैन, विष्णु बोहरा, शंभु कठमाणा, मोहित चंवरिया, नितिन छाबड़ा, राजेन्द्र बगड़ी, दीपक कठमाणा, पदमचंद जैन, मुकेश बनेठा, सुनील बनस्थली, विमल झिलाय, सुनील बनेठा, मनोज पाटनी, विनोद बनस्थली, हर्षित संधी, नितिन लटुरिया, संजय प्रेस, विमल जैन, शुभम कठमाणा, नीरज माधोराजपुरा, राकेश कठमाणा, महेंद्र सारसोप, सहित कई लोग मौजूद थे।
What's Your Reaction?

