नारी शक्ति को समर्पित महिला दिवस

मानसरोवर प्रथम संभाग में भव्य सम्मान समारोह

Mar 11, 2026 - 00:59
 0  2
नारी शक्ति को समर्पित महिला दिवस

जयपुर : महिला महासमिति मानसरोवर प्रथम संभाग द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को ‘नारी शक्ति सम्मान’ के रूप में भव्य रूप से मनाया गया। कार्यक्रम में नारी सशक्तिकरण की थीम पर केंद्रित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं, जो महिलाओं के योगदान को रेखांकित करने वाली रहीं।
मुख्य अतिथि सुशीला टोंग्या, मिथलेश गोधा एवं शशिसेन जैन ने दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी भगवंती देवी को महिलाओं के प्रति उनके अमूल्य योगदान के लिए विशेष सम्मानित किया गया।

तत्पश्चात्, नारी सशक्तिकरण पर महिलाओं ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की मुख्य आकर्षण रही ‘नारी शक्ति’ पर आधारित हास्य नाटिका, जिसमें उत्साहपूर्ण नारे लगाए गए। साथ ही, हाउजी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसने समारोह को और रोचक बना दिया। अध्यक्षा तारामणि गोधा एवं मंत्री मीनू गोधा ने बताया कि इस अवसर पर दिगंबर समिति राजस्थान अंचल से डॉ. वंदना, विधुत लुहाड़िया, चंद्रकांता छाबड़ा, हीरा मणि छाबड़ा आदि गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। समारोह में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और नारी शक्ति के संकल्प को दोहराया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SJK News Chief Editor (SJK News)