धर्म को समझे बिना कल्याण संभव नही : उपाध्याय ऊर्जयंत सागर
श्री दिगंबर जैन मंदिर वरुण पथ मानसरोवर में विराजमान परम पूज्य उपाध्याय ऊर्जयंत सागर जी मुनि महाराज ने आचार्य विद्यासागर सभागार भवन में आयोजित धर्म सभा में आज उपस्थित जन समुदाय को मंगल आशीर्वाद देते हुए कहा
जयपुर : श्री दिगंबर जैन मंदिर वरुण पथ मानसरोवर में विराजमान परम पूज्य उपाध्याय ऊर्जयंत सागर जी मुनि महाराज ने आचार्य विद्यासागर सभागार भवन में आयोजित धर्म सभा में आज उपस्थित जन समुदाय को मंगल आशीर्वाद देते हुए कहा की में आपको प्रवचन नही दे रहा हूं मैं आपसे धर्म क्या है आप इसे किस प्रकार समझते हैं हम इस पर चर्चा करेंगे पूज्य गुरुदेव ने सभी के द्वारा जिस प्रकार से धर्म को समझने के अलग अलग कारण बताए उस पर गुरुदेव ने प्रकाश डालते हुए सभी की खामियों को दूर करते हुए बताया कि हमारे जीवन का कल्याण सिर्फ मंदिर आने से पूजा करने से या अभिषेक करने से नही हो सकता यदि हमें हमारे जीवन को जीने के तरीके को सार्थक करना है
तो हमें सर्वप्रथम धर्म को समझने की आवश्यकता है क्योंकि जब तक हम अच्छे से शुद्धता से धर्म की क्रिया को नही समझेंगे तब तक हमारा कल्याण नही हो सकता इसलिए आपको अपने जीवन के विचारों में परिवर्तन करने की आवश्यकता है सरलता लाने की आवश्यकता है और अपने ज्ञान रूपी चक्षु को खोलने की आवश्यकता है मोबाइल या टीवी पर दर्शन करने से या अलग-अलग लोगों द्वारा बताए गए तरीकों से तो केवल आप भटक सकते हैं कल्याण के मार्ग पर नही जा सकते यदि आपको कल्याण के मार्ग पर चलना है तो शास्त्रों के अनुरूप जीवन जीने की कला को सिखाना होगा जिससे हमारा जैन कुल में जन्म लेना सार्थक होगा
प्रचार संयोजक विनेश सोगानी ने बताया कि आज की धर्म सभा का में भगवान महावीर स्वामी एवं वात्सल्य रत्नाकर आचार्य गुरुवर विमल सागर जी महाराज के चित्र का विमोचन करने का दीप प्रज्वलित करने का एवं परम पूज्य उपाध्यक्ष श्री के पाद पक्षालन करने का सौभाग्य वीरेश नीता ,नितेश अमीषा, तारूश, काव्यांश जैन टीटी परिवार को प्राप्त हुआ इस अवसर पर भगवान महावीर की स्तुति मंगलाचरण के माध्यम से करने का सौभाग्य पूर्व अध्यक्ष पूरणमल अनोपड़ा एवं वीरेश जैन टीटी को प्राप्त हुआ सभी अतिथियों का एमपी जैन ज्ञान बिलाला कैलाश सेठी विनेश सोगानी सुरेश जैन बांदीकुई मुकेश कासलीवाल राजेन्द्र सोनी वीरेश जैन टीटी निर्मल शाह संतोष कांसलीवाल सुशीला टोंग्या, अनीता बड़जात्या ने स्वागत किया
What's Your Reaction?

