जेएनयू के मंच पर लोक संस्कृति राजस्थानी मारवाड़ी धरोहर की थीम

जेएनयू: टेक्नोरेज - 2026 में तकनीक संस्कृति और संगीत का संगम सांस्कृतिक उत्सवों के दौरान सेंट विल्फ्रेड्स कॉलेज की छात्राओं ने राजस्थानी संस्कृति की शानदार झलक पेश की

Oct 2, 2026 - 11:09
Oct 2, 2026 - 17:25
 0  15
जेएनयू के मंच पर लोक संस्कृति राजस्थानी मारवाड़ी धरोहर की थीम
जेएनयू के मंच पर लोक संस्कृति राजस्थानी मारवाड़ी धरोहर की थीम
जेएनयू के मंच पर लोक संस्कृति राजस्थानी मारवाड़ी धरोहर की थीम

जयपुर। जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय वार्षिक महोत्सव टेक्नोरेज 2026 का आयोजन हुआ। ए फेस्ट आॅफ टेक, टैलेंट एंड कल्चर थीम पर आयोजित महोत्सव में 100 से अधिक विश्वविद्यालयों के 10 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। महोत्सव का उद्घाटन करते हुए  विश्वविद्यालय के चांसलर डॉ. संदीप बख्शी ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों की रचनात्मकता, नवाचार और सवार्गीण विकास को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी प्रतिभा को निखारने और उपलब्ध अवसरों का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया।

महोत्सव में  प्रस्तुति देते विद्यार्थियों ने  तकनीकी, पांच सांस्कृतिक और एक आॅनलाइन प्रतियोगिता आयोजित की। टग ऑफ वॉर ने टीम भावना और जोश बढ़ाया।  अंतर- विश्वविद्यालयीय प्रतियोगिताओं द ग्रेट डांस चैलेंज और स्टेज आॅन रेज में विद्यार्थियों ने नृत्य और कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी के मंच पर आयोजित सांस्कृतिक उत्सवों के दौरान सेंट विल्फ्रेड्स कॉलेज की छात्राओं ने राजस्थानी संस्कृति की शानदार झलक पेश की। सांस्कृतिक प्रदर्शन में  छात्राओं ने पारंपरिक राजस्थानी परिधानों में सजकर घूमर, कालबेलिया और चरी नृत्य जैसे पारंपरिक नृत्यों की रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। मंच को राजस्थानी लोक कला, मांडणा और मारवाड़ी धरोहर की थीम से सजाया गया, जिससे जेएनयू: टेक्नोरेज  पूरा परिसर राजस्थान के गौरवमयी इतिहास और लोक संस्कृति के रंगों में सराबोर नजर आया। आयोजन के दौरान प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति और आधुनिक रचनात्मकता का समन्वय भी प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के साथ फैकल्टी और स्टाफ की भी सहभागिता रही। आयोजन के दौरान विद्यार्थियों के उत्साह और प्रस्तुतियों ने माहौल को खास बनाया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SJK News Chief Editor (SJK News)