जींद बाबा नोहट्टा धाम पर उमड़ा आस्था का सैलाब
परिक्रमा लगाकर श्रद्धालुओं ने मांगी मन्नतें
निवाई। क्षेत्र में जन-जन की आस्था और विश्वास के प्रतीक जींद बाबा नोहट्टा धाम पर शुक्रवार को विशाल मेले का आयोजन हुआ। मेले में अपनी श्रद्धा और आस्था को लेकर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही बाबा के दर्शनों और धोक लगाने के लिए भक्तों का तांता लगा रहा।
मान्यता: परिक्रमा मात्र से दूर होते हैं कष्ट
धाम के नाथी महाराज ने बताया कि जींद बाबा के प्रति भक्तों की अटूट आस्था है। यहाँ आने वाले श्रद्धालुओं का विश्वास है कि जींद बाबा धाम पर धोक लगाने और परिक्रमा करने मात्र से ही गृह क्लेश, बेरोजगारी और मानसिक तनाव जैसे कई प्रकार के रोगों व संकटों से छुटकारा मिल जाता है। इसी विश्वास के चलते हर साल यहाँ भक्तों की भीड़ बढ़ती जा रही है।
इन गांवों से पहुंचे हजारों श्रद्धालु
शुक्रवार भाजपा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य ओम प्रकाश डंगोंड़िया, हंसराज, दशहरथ सिंह नोहट्टा, ज्योति , निर्भय मीना सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने जींद बाबा धाम पहुंच कर दर्शन किए। इस मेले में केवल स्थानीय ही नहीं, बल्कि दूर-दराज के क्षेत्रों से भी भक्त पहुंचे। मेले में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के निवाई, टोंक, झिलाई, जामडोली, बहड़, भेरुबुलिया और बोली सहित आसपास के दर्जनों गांवों से बड़ी संख्या में नर-नारियों ने भाग लिया और परिवार की खुशहाली की कामना की।
What's Your Reaction?

