आर्यिका स्वस्ति भूषण माताजी का भव्य मंगल प्रवेश,
टोंक में 10 से 12 मार्च तक श्री आदिनाथ जन्म जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन
टोंक। धर्मनगरी टोंक की पावन भूमि पर श्री आदिनाथ दिगंबर जैन नसिया में भगवान आदिनाथ के जन्म जयंती महोत्सव का भव्य त्रिदिवसीय आयोजन 10 से 12 मार्च 2026 तक किया जाएगा। यह महोत्सव परम पूज्य आचार्य श्री 108 इंद्र नंदी जी महाराज, बालाचार्य निपूर्ण नंदी जी महाराज ससंघ तथा आर्यिका 105 स्वस्ति भूषण माताजी ससंघ के दिव्य सानिध्य में संपन्न होगा।
समाज प्रवक्ता पवन कंटान एवं विकास जागीरदार ने बताया कि स्वस्ति धाम प्रणेत्री आर्यिका 105 श्री स्वस्ति भूषण माता जी का 10 मार्च को टोंक में हुआ भव्य मंगल प्रवेश मंगल प्रवेश के साथ ही महोत्सव की शुरुवात हुई उसके बाद शाम 7:30 बजे विनतियों के कार्यक्रम से होगी, जिसके पश्चात प्रभावना वितरण एवं भक्ति नृत्य-संगीत कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
11 मार्च बुधवार को प्रातः 7:30 बजे मानस्तंभ का पंचामृत अभिषेक किया जाएगा तथा शाम 7:30 बजे महिला मंडल द्वारा धार्मिक नाटक की प्रस्तुति दी जाएगी।
12 मार्च गुरुवार को प्रातः 7:30 बजे मूलनायक आदिनाथ भगवान का पंचामृत अभिषेक होगा। इसके बाद सुबह 8:00 बजे जिनेंद्र देव की भव्य रथ यात्रा निकाली जाएगी 10:00 बजे आचार्य इंद्र नंदी जी महाराज ससंघ एवं स्वस्ति भूषण माताजी के प्रवचन होंगे।
दोपहर 1:00 बजे श्री 1008 आदिनाथ मंडल विधान का आयोजन किया जाएगा, तथा रात 7:30 बजे 108 दीपों से आरती, णमोकार मंत्र, भक्तामर पाठ और भक्ति भजन संध्या आयोजित की जाएगी।
इस अवसर पर जिनेंद्र देव की शोभायात्रा, दिव्य जयघोष, बैंड की मधुर ध्वनि, लवाजमा और गुरु भक्तों का सानिध्य विशेष आकर्षण रहेगा
इस अवसर को भव्य और शोभा बनाने के लिए जैन नसिया में जोर शोर से तैयारी चल रही है!
इस अवसर पर जैन समाज के अध्यक्ष पदमचंद आंडरा, धर्मचंद दाखिया, भागचंद फूलेता, धर्मचंद पासरोटियां, नीटू छामुनिया, रिंकू बोरदा,मनीष फागी विकास अत्तार, अनिल सर्राफ, कमल सर्राफ व अनेक लोग मौजूद थे ।
What's Your Reaction?

