स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस मुख्यालय में आयोजित हुआ गरिमामय समारोह

15 मंत्रालयिक अधिकारी और कर्मचारी हुए सम्मानित डीजी संजय अग्रवाल ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों को नमन कर कर्तव्यनिष्ठा का दिया संदेश

Aug 16, 2026 - 23:15
 0  1
स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस मुख्यालय में आयोजित हुआ गरिमामय समारोह
स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस मुख्यालय में आयोजित हुआ गरिमामय समारोह

जयपुर। पुलिस मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था  संजय अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने महान स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करने का संदेश दिया।
    समारोह के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले राजस्थान पुलिस के 15 मंत्रालयिक अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशंसा-पत्र देकर सम्मानित किया गया। श्री अग्रवाल ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान के कारण ही आज देश स्वतंत्र है। ऐसे में हम सभी का दायित्व है कि उनके आदर्शों और पदचिह्नों पर चलते हुए समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का पूरी प्रतिबद्धता के साथ निर्वहन करें।
इन्हें मिला सम्मान
सम्मानित होने वाले अधिकारियों में पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जैसलमेर के प्रशासनिक अधिकारी महावीर सिंह भाटी, पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) जयपुर की संस्थापन शाखा के अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी रमेश कुमार लामोरिया तथा सीआईडी (सीबी) जयपुर के सहायक प्रशासनिक अधिकारी बाबूलाल मीणा शामिल रहे।
    वहीं वरिष्ठ सहायक श्रेणी में पुलिस अधीक्षक कार्यालय, नागौर के दिलीप सिंह, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, कोटा शहर के दिगम्बर सिंह और किशन लाल मीणा, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, बाड़मेर के जयदेव बोस, पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) जयपुर के जितेन्द्र शर्मा तथा पुलिस ट्रेनिंग स्कूल, बीकानेर के किशोर कुमार को प्रशंसा-पत्र प्रदान किए गए।
    इसके अलावा रेंज कार्यालय, उदयपुर के भानुप्रताप सिंह रावत, एसबीपी-पीसीटीएस, जोधपुर के ओमप्रकाश, सातवीं बटालियन आरएसी, भरतपुर के हरवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, धौलपुर के राहुल कसाना, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, टोंक के महेन्द्र सिंह तथा पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जयपुर ग्रामीण के श्याम सिंह शेखावत को भी सम्मानित किया गया।
    समारोह में महानिदेशक पुलिस मालिनी अग्रवाल, अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस रुपिंदर सिंघ, बिपिन पाण्डेय, बीएल मीना, प्रशाखा माथुर, हवा सिंह घुमरिया सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और मंत्रालयिक कार्मिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SJK News Chief Editor (SJK News)