सेवा पखवाड़े में निशुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन
सेवा पखवाड़े के अंतर्गत भाजपा मानसरोवर मंडल की ओर से विभिन्न स्थानों पर निशुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया गया
जयपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़े के अंतर्गत भाजपा मानसरोवर मंडल की ओर से विभिन्न स्थानों पर निशुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया गया। मंडल अध्यक्ष विपिन सिंघल ने बताया कि ये शिविर वार्ड 70 के विजयाराजे सिंधिया पार्क, वार्ड 69 के मातेश्वरी मंदिर, वार्ड 72 झूलेलाल मंदिर तथा वार्ड 75 खेल मैदान में लगाए गए। इन शिविरों में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने पहुँचकर अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाया।
मंडल मंत्री सुनील जैन गंगवाल ने जानकारी दी कि इस कार्यक्रम के संयोजक प्रदीप शेखावत तथा सह-संयोजक गगनदीप सिंह और रुद्र प्रताप सिंह रहे।
इस अवसर पर वार्ड पार्षद रामावतार गुप्ता, पार्षद आशीष शर्मा, चेयरमैन पारस जैन, पार्षद भारती लख्यानी सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे
।
What's Your Reaction?

