श्रद्धालुओं ने पुष्पदंत भगवान को निर्वाण मोदक चढ़ाया

उत्तम सत्य धर्म की विशेष पूजा-अर्चना, तीन लोक महामंडल विधान में इंद्र-इंद्राणियों ने समर्पित किए अर्घ्य

Sep 20, 2026 - 12:24
 0  0
श्रद्धालुओं ने पुष्पदंत भगवान को निर्वाण मोदक चढ़ाया

टोंक। श्री आदिनाथ दिगंबर जैन नसिया, अमीरगंज टोंक में चल रहे दशलक्षण महापर्व के चौथे दिन शनिवार को उत्तम सत्य धर्म की विशेष पूजा-अर्चना एवं आराधना की गई। इस अवसर पर प्रातःकाल श्रद्धालुओं ने भगवान आदिनाथ, भगवान शांतिनाथ एवं भगवान पुष्पदंत भगवान का अभिषेक एवं शांतिधारा कर भक्तिभाव से पूजा-अर्चना की।

पूजा-अर्चना के दौरान श्रद्धालुओं ने पुष्पदंत भगवान का निर्वाण कांड बोलकर निर्वाण मोदक (लड्डू) चढ़ाया। इस दौरान पूरा जिनालय भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा और श्रद्धालुओं ने भगवान के प्रति अपनी श्रद्धा एवं भक्ति व्यक्त की।

वहीं तीन लोक महामंडल विधान का आयोजन पंडित बृजेश जी शास्त्री, महुआ के सानिध्य में किया जा रहा है। विधान में इंद्र-इंद्राणियों ने भक्तिभावपूर्वक विभिन्न अर्घ्य समर्पित कर धर्मलाभ प्राप्त किया।

इस अवसर पर नंदलाल संघी, ओम ककोड़, नेमीचंद, जितेंद्र कुमार, रमेश काला, पप्पू नमक, अनिल सर्राफ, विकास अतर, रिंकू बोरदा, प्रदीप नगर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SJK News Chief Editor (SJK News)