शॉर्ट सर्किट से रोडवेज की बस में अचानक लगी आग

निवाई पुलिस की त्वरित कार्रवाई बस में सवार सभी सवारियों को सुरक्षित निकाला पुलिस और पब्लिक का साथ हर घटना पे काबू पाने के लिए परस्पर सहयोग की जरूरत

Sep 16, 2025 - 21:14
Sep 16, 2025 - 21:21
 0  47
शॉर्ट सर्किट से  रोडवेज की बस में अचानक लगी आग
शॉर्ट सर्किट से  रोडवेज की बस में अचानक लगी आग
शॉर्ट सर्किट से  रोडवेज की बस में अचानक लगी आग

निवाई : चैनपुरा फाटक पर जयपुर से निवाई की ओर आ रही एक रोडवेज की बस में अचानक आग लग गई। जिससे सवारियों में अफरा-तफरी एवं कोहराम मच गया। आग लगने की सुचना पर निवाई थानाधिकारी रामजीलाल बैरवा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मय जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे और बस में सवार यात्रियों को बस मे से बाहर निकलवाकर दमकल को सूचना दी और फाटक पर स्थित पानी की टंकी व ट्यबवेल को चलाकर राहगीरों की मदद से दमकल पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया।

उन्होंने बताया कि मंगलवार की शाम करीब साढे 6 बजे जयपुर से वाया निवाई टोंक होते कोटा जाने वाली चलती हुई रोडवेज की बस में रेलवे चैनपुरा फाटक पर वायरिंग शॉट होने से अचानक आग लग गई। जिसके दौरान बस में बैठी हुई सवारिया चिखने लगी और अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बस में बैठी हुई करीब 30 सवारी, चालक एवं कंडक्टर को सकुशल बाहर निकालकर फाटक पर लगी हुई पानी की टंकी व ट्यबवेल को चलाकर राहगीरों की मदद से आग पर काबू किया।

घटना के दौरान पुलिस ने क्षतिग्रस्त रोडवेज की बस को क्रेन की सहायता से हटवाया और यातायात को सुचारू करवाया गया। जांच अधिकारी अजित सिंह ने बताया बस में शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। बस में बैठी हुई सभी सवारिया सुरक्षित है। जिनको दूसरे वाहनों से अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचाया गया है।

बता दे कि आज अकस्मात घटनाओं पे लगाम के लिए पुलिस और पब्लिक मिलकर आकस्मिक घटनाओं पर लगाम लगाने में सक्षम है चाहे घटनाएं आकस्मिक हो या आपराधिक घटनाओं पर काबू पाने के लिए परस्पर सहयोग की आवश्यकता होती है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SJK News Chief Editor (SJK News)