केंद्र सरकार की योजना हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान:रामेश्वर मीना
आंगनबाड़ी केंद्र एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान पर संगोष्ठी, प्रदर्शनी व प्रतियोगिता का आयोजन
टोंक,(निर्भय मीना)। ग्राम पंचायत चंदलाई के आंगनबाड़ी केंद्र एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान पर संगोष्ठी, प्रदर्शनी व प्रतियोगिता का आयोजन कर महिलाओं एवं छात्र-छात्राओं को जानकारी देकर जागरूक किया गया ।
इस अवसर पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के सहायक निदेशक रामेश्वर लाल मीणा ने पी.एम सूर्य घर मुक्त बिजली योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना , प्रधानमंत्री सुकन्या समृद्धि योजना , पीएम स्व निधि योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना , मुद्रा योजना , स्वच्छ भारत मिशन के अलावा संविधान में नागरिकों को दिए गए अधिकार और कर्तव्य तथा संविधान के इतिहास और संविधान के महत्व के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी ।
कार्यक्रम के दौरान योजनाओं एवं संविधान पर आधारित मौखिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया एवं प्रतियोगिता में पूछे गए सवालों का सही जवाब देने वाले प्रतिभागियों को ब्यूरो की ओर से पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की कार्यवाहक प्रधानाचार्य समरीन , प्राध्यापक विनीत चौहान ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में कार्यकर्ता स्नेहलता बैरवा , गांव की महिला एवं विद्यालय के छात्र- छात्राओं ने भाग लिया ।
What's Your Reaction?

