“विशुद्ध वर्धनी महिला मंडल निवाई ने राष्ट्रीय अधिवेशन में प्राप्त किया प्रथम स्थान”

“भक्ति, संस्कृति और नारी शक्ति का संगम बना नौवां राष्ट्रीय अधिवेशन”

Oct 5, 2025 - 22:22
 0  165
“विशुद्ध वर्धनी महिला मंडल निवाई ने राष्ट्रीय अधिवेशन में प्राप्त किया प्रथम स्थान”

सवाई माधोपुर/निवाई: सकल दिगंबर जैन समाज के तत्वाधान में आयोजित गणनि आर्यिका विशुद्धमति माताजी एवं गणनि आर्यिका विज्ञमति माताजी के नौवें राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेने हेतु विशुद्ध वर्धनी महिला मंडल भक्त परिवार अतिशय क्षेत्र चमत्कार जी, सवाई माधोपुर के लिए रवाना हुआ।

विशुद्ध वर्धनी महिला मंडल की मंत्री रितु चंवरिया एवं प्रचार मंत्री यामिनी छाबड़ा ने बताया कि राष्ट्रीय अधिवेशन को लेकर निवाई से मंडल की अध्यक्ष पिंकी कठमाणा के नेतृत्व में महिलाएँ वहां पहुंचीं, जहाँ माताजी का आशीर्वाद प्राप्त किया गया। इस अवसर पर मंडल की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम में सहभागिता की गई।

कार्यक्रम में मंगलाचरण और “मां की ममता” नाटक की प्रस्तुति विशुद्ध वर्धनी महिला मंडल द्वारा दी गई, जिसे उपस्थित श्रद्धालुओं और अतिथियों ने सराहा। यह नौवां राष्ट्रीय अधिवेशन विशुद्ध भक्त परिवार द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें देशभर से ग्वालियर, आगरा, जयपुर, प्रतापनगर, कोटा, मालपुरा, निवाई, बड़नगर, डिग्गी, केकड़ी, सुसनेर सहित लगभग बीस स्थानों की शाखाओं ने अपनी-अपनी प्रस्तुतियाँ दीं।

इन सभी में से धर्म नगरी निवाई की विशुद्ध वर्धनी महिला मंडल को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। मंदिर कमेटी और चातुर्मास कमेटी सवाई माधोपुर द्वारा मंडल को शील्ड एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

 मंडल अध्यक्ष पिंकी कठमाणा ने बताया कि प्रथम स्थान प्राप्त करने पर मंदिर कमेटी ने सभी महिला मंडल सदस्यों का विशेष स्वागत एवं सम्मान किया।

इस दौरान हेमा बनेठा, सुनीता बड़ागांव, नेहा गिंदोडी, यामिनी छाबड़ा, ज्ञानेश्वरी पहाड़ी, सुलोचना भाणजा, रितु चंवरिया, शशी सांवलिया, प्रीति लटुरिया, रितु सारसोप, हेमा रामनगर, राधा कठमाणा, ममता करेड़ा, पिंकी सारसोप, सावित्री झिलाई, रिंकू भांजा, संगीता माधौराजपुरा, रेखा बहड़, खुशबू रामनगर, रेखा चवरिया, मोनिका सांवलिया सहित मंडल की सभी सदस्य गण उपस्थित रहीं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SJK News Chief Editor (SJK News)