विकास कार्यों का होगा शिलान्यास व लोकार्पण
नए आपराधिक कानूनों पर आयोजित होगी राज्य स्तरीय प्रदर्शनी, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को करेंगे उद्घाटन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश - 4 लाख करोड़ रुपये के निवेश एमओयू की होगी ग्राउण्ड ब्रेकिंग
जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को सीतापुरा स्थित जयपुर एग्जीबिशन एवं कन्वेंशन सेंटर (जेईसीसी) पहुंचकर नवीन आपराधिक कानूनों पर आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रदर्शनी के आयोजन स्थल का जायजा लिया। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 13 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली इस प्रदर्शनी का उद्घाटन सोमवार को करेंगे।
‘नव विधान-न्याय की नई पहचान’ की थीम पर आधारित प्रदर्शनी में कानून की नई संरचना की डिजिटल एवं इंटरएक्टिव प्रस्तुति होगी। प्रदर्शनी में प्रतिदिन विशेष सत्र भी आयोजित किए जाएंगे। जिसमें 13 अक्टूबर को टेक्नोलॉजी पर आधारित सत्र में पुलिस कार्य में टेक्नोलॉजी के उपयोग पर चर्चा की जाएगी। वहीं, 14 अक्टूबर को फॉरेंसिक विज्ञान आधारित, 15 अक्टूबर को जेल संबंधी विषयों एवं 16 अक्टूबर को कानूनविज्ञों के साथ सत्र आयोजित होंगे। इसी प्रकार 17 अक्टूबर को महिलाओं, बच्चों के अपराध की रोकथाम, पुलिस व समाज के संबंध एवं नए कानून की जागरूकता के संबंध में स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ सत्र आयोजित किए जाएंगे। वहीं, 18 अक्टूबर को प्रदर्शनी का समापन समारोह आयोजित होगा।
What's Your Reaction?

