राष्ट्रीय अध्यक्ष का राजस्थानी परंपरा से स्वागत करेंगे: बगडी

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 27 अप्रैल को टोंक सहित 7 भाजपा कार्यालयों का करेंगे उद्घाटन, शिलान्यास

Apr 26, 2026 - 13:30
 0  3
राष्ट्रीय अध्यक्ष का राजस्थानी परंपरा से स्वागत करेंगे: बगडी

जयपुर। भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगडी ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सोमवार 27 अप्रैल को प्रदेश प्रवास पर रहेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार प्रदेश आ रहे नितिन नवीन जी के स्वागत में प्रदेशवासी राजस्थानी परंपरा से स्वागत करेंगे। बगडी ने बताया कि तय कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सोमवार प्रात: 10.30 बजे जयपुर एयरपोर्ट आएंगे, यहां से रवाना होकर 11.15 बजे टोंक पहुचेंगे। 

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन टोंक में 11.30 बजे टोंक भाजपा जिला कार्यालय सहित बूंदी, प्रतापगढ, डूंगरपुर, चूरू, पाली, बाडमेर कार्यालय का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। इस दौरान जालौर भाजपा जिला कार्यालय का वर्चुअल शिलान्यास भी किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। उद्घाटन समारोह का सीधा लाइव प्रसारण किया जाएगा।

इस दौरान  राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन कार्यकतार्ओं व आमजन को संबोधित करेंगे।  भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने बताया कि टोंक से रवाना होने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 2.30 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के पहली बार प्रदेश मुख्यालय पहुंचने पर जयपुर एयरपोर्ट से प्रदेश कार्यालय तक विभिन्न जगहों पर उनका स्वागत अभिनंदन किया जाएगा। इस दौरान युवा मोर्चा कार्यकर्ता एयरपोर्ट से कार्यालय तक बाइकों पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के वाहनों की अगुवाई करते हुए जुलुस के साथ चलेंगे।

 जयपुर एयरपोर्ट के बाद,पत्रिका गेट, डब्ल्यू टीपी, शिक्षा संकुल, कनोडिया कॉलेज गांधी सर्किल, जेडीए सर्किल, रामबाग सर्किल, अंबेडकर सर्किल, बाइस गोदाम सर्किल, राजमहल पैलेस पर स्वागत अभिनंदन किया जाएगा। भाजपा प्रदेश कार्यालय पर पहुंचने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का यहां भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके बाद प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक और कोर कमेटी की बैठक होगी। बैठक के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SJK News Chief Editor (SJK News)