फैकल्टी एवं विद्यार्थियों के साथ संवाद

स्वर्ण जयंती समारोह के अंतर्गत रैपिम में ‘बंधन–2025’ एलुमनाई मीट का सफल आयोजन जयपुर, 20 दिसंबर 2025

Dec 22, 2025 - 11:03
 0  17
फैकल्टी एवं विद्यार्थियों के साथ संवाद
फैकल्टी एवं विद्यार्थियों के साथ संवाद
फैकल्टी एवं विद्यार्थियों के साथ संवाद

जयपुर.:आर. ए. पोदार इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, राजस्थान विश्वविद्यालय ने अपने स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में बंधन–2025 एलुमनाई मीट का भव्य आयोजन रैपिम परिसर में किया। कार्यक्रम में देश-विदेश से आए विभिन्न बैचों के पूर्व छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में देश-विदेश से आए 300 से अधिक एलुमनाई और विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता रही, जिससे यह आयोजन अत्यंत सफल, गरिमामय और स्मरणीय बन सका।
कार्यक्रम की शुरुआत एलुमनाई के रेड कार्पेट स्वागत से हुई। इसके बाद फैकल्टी एवं विद्यार्थियों के साथ संवाद, परिसर भ्रमण और हाई टी का आयोजन किया गया। औपचारिक सत्र का शुभारंभ स्वर्ण जयंती बैच के सदस्यों द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ। सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, सहभागिता गतिविधियाँ तथा संस्थान की पाँच दशकों की यात्रा की झलकियों ने कार्यक्रम को स्मरणीय बना दिया।
इस अवसर पर कई प्रतिष्ठित व्यक्तित्व उपस्थित रहे, जिनमें पूर्व भारतीय विदेश सेवा अधिकारी डॉ. गौरी शंकर गुप्ता (बैच 1978), अम्रपाली ज्वेल्स के सह-संस्थापक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता  राजीव अरोड़ा (बैच 1980), भारतीय विदेश सेवा अधिकारी एवं संयुक्त सचिव, विदेश मंत्रालय, भारत सरकार  महावीर सिंहवी, तथा एचडीएफसी बैंक लिमिटेड की पूर्व कंट्री हेड श्रीमती स्मिता भगत प्रमुख रहे।
रैपिम के डीन प्रबंधन एवं निदेशक प्रो. अनुराग शर्मा ने एलुमनाई का स्वागत करते हुए कहा कि यह पूरे पोदार परिवार के लिए गर्व की बात है कि संस्थान के पूर्व छात्र विश्वभर में उच्च और जिम्मेदार पदों पर कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि बैंकिंग, प्रशासन, सार्वजनिक नीति, कूटनीति, कॉर्पोरेट क्षेत्र, विधि और उद्यमिता जैसे विविध क्षेत्रों में रैपिम के एलुमनाई की मजबूत उपस्थिति संस्थान की सशक्त शैक्षणिक परंपरा और मूल्य-आधारित शिक्षा को दर्शाती है। उन्होंने यह भी कहा कि एलुमनाई की उपलब्धियाँ वर्तमान छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं और संस्थान की प्रतिष्ठा को और मजबूत करती हैं।
कार्यक्रम के दौरान संस्थान की शैक्षणिक प्रगति और विकास कार्यों को भी प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर रैपिम की नई वेबसाइट और एलुमनाई पोर्टल का लोकार्पण किया गया तथा संस्थान की विभिन्न प्रकाशनों का विमोचन भी किया गया।
बंधन–2025 का प्रमुख आकर्षण सम्मान एवं पुरस्कार समारोह रहा, जिसमें विभिन्न श्रेणियों के अंतर्गत विशिष्ट एलुमनाई को सम्मानित किया गया। संस्थान ने स्वर्ण जयंती बैच (1974–1975) तथा रजत जयंती बैच (2000 पासआउट) को उनके दीर्घकालिक जुड़ाव और योगदान के लिए सम्मानित किया। इसके साथ ही PIMAA के पूर्व अध्यक्षों और ट्रस्टियों को भी उनके मार्गदर्शन एवं सहयोग के लिए सम्मान प्रदान किया गया।
इसी अवसर पर प्रतिष्ठित लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड  राजदीप रस्तोगी को प्रदान किया गया। वे भारत सरकार के पूर्व अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (राजस्थान प्रभारी), राजस्थान उच्च न्यायालय एवं भारत के सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता हैं तथा रैपिम के 1980 बैच के पूर्व छात्र हैं। उन्हें यह सम्मान उनके उत्कृष्ट पेशेवर जीवन, समाज के प्रति उल्लेखनीय योगदान और संस्थान से उनके निरंतर जुड़ाव के लिए प्रदान किया गया।
लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड श्रेणी के अंतर्गत ही  स्मिता भगत (पीआईएम 1986), पूर्व कंट्री हेड, एचडीएफसी बैंक लिमिटेड को बैंकिंग क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट नेतृत्व, प्रशासनिक दक्षता और दीर्घकालिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
एलुमनाई ऑफ द ईयर अवार्ड  अंकित शर्मा (पीआईएम 1992), चीफ रेगुलेटरी ऑफिसर, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज लिमिटेड तथा  महावीर सिंहवी (पीआईएम 1994), भारतीय विदेश सेवा अधिकारी एवं संयुक्त सचिव, विदेश मंत्रालय, भारत सरकार को उनकी विशिष्ट व्यावसायिक उपलब्धियों और सेवा के लिए प्रदान किए गए।
संस्थान में विशेष योगदान पुरस्कार  विनय वाधवा (रैपिम 1980), प्रेसिडेंट, वंडर सीमेंट लिमिटेड को संस्थान के विकास और सशक्तिकरण में उनके निरंतर सहयोग के लिए प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का समापन भावनात्मक और उत्सवपूर्ण वातावरण में हुआ, जिसने रैपिम और उसके एलुमनाई के बीच मजबूत और स्थायी संबंधों को और सुदृढ़ करते हुए पचास वर्षों की साझा विरासत, उत्कृष्टता और गौरव का उत्सव मनाया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SJK News Chief Editor (SJK News)