प्राचार्य ने दिया आत्मविश्वास और सफलता का मंत्र
उमंग, उत्साह और भावनाओं के संग पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 5 में विदाई समारोह संपन्न द्वितीय पारी के छात्र-छात्राओं ने सादगीपूर्ण एवं प्रेरणादायी विदाई समारोह का किया आयोजन
जयपुर: मानसरोवर स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 5 में द्वितीय पारी के छात्र-छात्राओं द्वारा सादगीपूर्ण एवं भावनात्मक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह में जूनियर छात्र-छात्राओं ने सीनियर सहपाठियों का तिलक लगाकर स्वागत किया कार्यक्रम में विद्यालय का वातावरण उत्साह, उमंग और आत्मीयता से परिपूर्ण रहा। समारोह में विद्यालय के प्राचार्य राघवेंद्र लाल संतानिया ने अपने प्रेरक उद्बोधन में विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया तथा आगामी बोर्ड परीक्षाओं के लिए उन्हें शुभकामनाएं देते हुए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। उप-प्रधानाचार्य प्रदीप चौधरी ने भी विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कक्षा 11 के विद्यार्थियों के स्नेह एवं गुरुजनों के आशीर्वाद से कक्षा 12 के विद्यार्थी भाव-विभोर हो उठे। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को निरंतर आगे बढ़ते रहने तथा विद्यालय में बिताए गए 12 वर्षों को भविष्य निर्माण की मजबूत नींव बताया। इसी क्रम में अध्यापिका नीरू जाखड़ ने संत और चूहे की प्रेरक कहानी के माध्यम से विद्यार्थियों को यह संदेश दिया कि किसी भी बात को स्वयं पर हावी न होने दें और जीवन में जितनी आवश्यकता हो, उतना ही सोचें।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थी का जीवन अंतिम समय तक सीखने की प्रक्रिया है, अतः निरंतर सीखते हुए आगे बढ़ें और अपने भविष्य का निर्माण करें। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। इस विदाई समारोह में एस.सी. सामोता, आर.के. मीना सर, व सुमन कुमारी, ज्योति राजपुरोहित, नीरू जाखड़, पूजा कुमारी, ज्योति सिंह, मीनू जागिड़, निशा चावला, दीपाली मेम, पूनम, नम्रता मेम आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अन्य स्कुल स्टाप उपस्थित रहे। विदाई समारोह स्मृतियों, प्रेरणा और कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए हार्दिक शुभकामनाओं से भरा एक यादगार उत्सव रहा ।
What's Your Reaction?

