प्यावड़ी निवासी राहुल अजमेर शहर प्रभारी नियुक्त
निवाई।. कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग राजस्थान की प्रदेशाध्यक्ष ममता भूपेश ने जिलों में पार्टी, संगठन को सुदृढ़ करने, कार्यकर्ताओं के साथ नियमित संवाद बनाए रखने को लेकर सभी जिलों में जिला प्रभारियों की नियुक्ति की हैं। इसमें उपखंड क्षेत्र के प्यावड़ी निवासी तथा एससी विभाग प्रदेश सचिव राहुल गजवानिया को अजमेर शहर प्रभारी नियुक्त किया है। नियुक्ति के बाद प्रदेश सचिव राहुल गजवानिया ने प्रदेशाध्यक्ष ममता भूपेश तथा पूर्व विधायक प्रशांत बैरवा से भेंटकर आभार जताया। इस दौरान संगठनात्मक मजबूती के साथ-साथ आगामी पंचायतराज एवं निकाय चुनावों को लेकर चर्चा की गई। नेताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर जोर दिया।
What's Your Reaction?

