पीएम मोदी ने किया सांसदों के लिए नए फ्लैट्स का उद्घाटन
चार टावरों वाले फ्लैटों का नाम चार नदियों पर रखा
नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी के बाबा खड़क सिंह मार्ग स्थित सांसदों के लिए नए फ्लैट्स का उद्घाटन किया। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर मोदी ने दीप प्रज्जवलित कर नए फ्लैट्स का उद्घाटन कर देश के जनप्रतिनिधियों को समर्पित किया। इस कार्यक्रम में लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला, केन्द्रीय मंत्रियों एवं सभी सांसदों का अभिवादन किया गया। सांसदों के लिए चार टावरों में फ्लैट बनाए गए हैं। प्रधानमंत्री ने कहा ये चारों टावरों के नाम देश की प्रमुख नदियों कृष्णा, गोदावरी, कोसी और हुगली के नाम पर रखा गया है। मोदी ने कहा भारत की चारों प्रमुख नदियों को करोड़ो लोगों को जीवन दायनी माना जाता है। अब उनकी प्रेरणा से हमारे जनप्रतिनिधियो के जीवन में आनन्द की नई धारा बहेगी।
कुछ लोगों को कोसी नाम से परेशानी होगी: मोदी
इस दौरान प्रधानमंत्री ने कोसी नदी का जिक्र करने के साथ-साथ विपक्ष पर चुटकी लेते हुए कहा कुछ लोगों को इससे भी परेशानी होगी इसका नाम कोसी क्यों रखा ....वो लोग इस नाम को बिहार चुनाव से जोड़कर देखने लगेंगे। उनको इसका नाम कोसी नदी नहीं दिखेगी, उनको बिहार का चुनाव दिखेगा प्रधानमंत्री ने कहा ऐसे छोटे लोगों के परेशानियों के बीच भी मैं जरूर कहूँगा, नादियों के नामो की परम्परा देश को एकता के सूत्र में हमें बांधती हैं।
What's Your Reaction?

