नारी ना तो बेटी को कमजोर समझे और ना ही खुद को कमतर: देवनानी

देवनानी ने किया महिलाओं का सम्‍मान नारी वो शक्ति जिसने किया घर रोशन, समाज मजबूत और राष्‍ट्र गौरव

Mar 6, 2026 - 19:04
 0  3
नारी ना तो बेटी को कमजोर समझे और ना ही खुद को कमतर: देवनानी
नारी ना तो बेटी को कमजोर समझे और ना ही खुद को कमतर: देवनानी
नारी ना तो बेटी को कमजोर समझे और ना ही खुद को कमतर: देवनानी

जयपुर राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष  वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को यहां विधान सभा में  अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित समारोह में राज्‍य में विभिन्‍न क्षेत्रों में कार्य करने वाली महिलाओं का सम्‍मान किया। उन्‍होंने प्रदेश की माताओंबहनों और बेटियों को बधाई और शुभकामनाएं दी।          देवनानी ने कहा कि नारी वह शक्ति‍ है जिससे घर रोशन होता हैसमाज मजबूत बनता है और राष्‍ट्र का गौरव बढता है। देवनानी ने जोर देकर कहा कि नारी ना तो अपनी बेटियों को कमजोर समझे और ना ही खुद को किसी से कमतर माने। देवनानी ने राजस्थान की धरती को नारी शक्ति की वीरतात्यागभक्ति और साहस की अमर गाथाओं से समृद्ध बताया। देवनानी ने कहा कि राजस्‍थान की महिलाओं ने इतिहास से लेकर वर्तमान तक समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

 विधान सभा में  देवनानी ने किया महिला दिवस समारोह का भव्‍य शुभारम्‍भ- विधान सभा में महिला सांसदमहिला विधायकोप्रशासनपुलिस सहित विभिन्‍न क्षेत्रों में कार्य करने वाली महिलाओं की मौजूदगी में देवनानी ने दीप प्रज्‍ज्‍वलित कर विधान सभा और प्रवासी फाउन्‍डेशन के संयुक्‍त तत्‍वावधान में आयोजित महिला दिवस समारोह का भव्‍य शुभारम्‍भ किया। देवनानी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी को सृजनममता और शक्ति का प्रतीक माना गया है। हमारे शास्त्रों में भी कहा गया है— “यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः”, अर्थात जहाँ नारी का सम्मान होता हैवहीं देवताओं का वास होता है। उन्होंने कहा कि राजस्थान के इतिहास में रानी पद्मिनीपन्नाधायहाड़ी रानी और मीराबाई जैसी महान महिलाओं ने साहसत्याग और भक्ति की ऐसी प्रेरणादायी मिसालें प्रस्तुत की हैंजो आज भी समाज को मार्गदर्शन देती हैं।

 बेटियों को आगे बढने के लिए प्रोत्‍साहित करें- विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में भी राजस्थान की बहनों ने उल्लेखनीय योगदान दिया और देश की आजादी की लड़ाई में सक्रिय भागीदारी निभाई। उन्होंने कहा कि आज के आधुनिक दौर में भी प्रदेश की महिलाएँ राजनीतिप्रशासनपुलिसखेलविज्ञानकला और उद्यमिता सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल कर प्रदेश और देश का नाम रोशन कर रही हैं। देवनानी ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के बिना किसी भी समाज या राष्ट्र का समग्र विकास संभव नहीं है। उन्होंने समाज से आह्वान किया कि बेटियों को शिक्षासुरक्षासम्मान और समान अवसर प्रदान कर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाएताकि वे अपने सामर्थ्य से राष्ट्र निर्माण में और अधिक योगदान दे सकें। देवनानी ने विश्वास व्यक्त किया कि नारी शक्ति के सशक्त योगदान से ही विकसित और समृद्ध भारत के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकेगा। समारोह को जयपुर की सांसद मती मंजू शर्मा और महिला एवं बाल विकास मंत्री मती मंजू बाघमार ने भी सम्‍बोधित किया।

 कैक काटकर मनाया महिला दिवस -   देवनानी ने समारोह में महिलाओं के साथ महिला दिवस पर कैक काटा और सभी महिलाओं को खिलाया। उन्‍होंने महिलाओं का दुपट्टा पहनाकर सम्‍मान किया। समारोह में विधायकगणपूर्व महापौरराज्‍य की वरिष्‍ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारीगण सहित विभिन्‍न क्षेत्रों में सफलतापूर्वक कार्य कर रही महिलाएं शामिल थी।   

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SJK News Chief Editor (SJK News)