चोरी और नशे के खिलाफ खाटूश्यामजी सदर थाने की कार्रवाई
खाटूश्यामजी थाना क्षेत्र में, सदर थाना पुलिस ने अवैध शराब बेचते हुए एक गिरफ्तार दूसरी कार्रवाई में चोरी के प्रकरण में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया
दुर्गा सिंह कुमावत @ खाटूश्यामजी/सीकर: खाटू श्याम थाना क्षेत्र में, सदर थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए डूकिया गांव के पास एक व्यक्ति को अवैध शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया है। जिससे देसी शराब के 44 पव्वे बरामद किए है। सदर थाना अधिकारी कैलाश चंद यादव ने बताया की मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि डूकिया गांव के पास एक व्यक्ति अवैध शराब बेच रहा है। गिरफ्तार व्यक्ति सुरेंद्र वर्मा पुत्र गणपत लाल वर्मा निवासी तुलसीरामपुरा का रहने वाला है बता दे नशे के खिलाफ अभियान में यह कार्रवाई खाटू श्याम थाना क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार को रोकने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उक्त कार्रवाई में हेड कांस्टेबल मदनलाल कांस्टेबल रोहिताश व मोहनलाल चालक अंशुमन सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
त्वरित कार्रवाई में 2 लाख 44000 रूपए चोरी का खुलासा
थानाधिकारी कैलाश चंद यादव ने बताया की सदर थाना खाटू श्याम के अंतर्गत गांव के बीजेंद्र सिंह पुत्र पीर सिंह ने चोरी की लिखित रिपोर्ट दी थी मेरे प्लाट पर कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था मेरे बैग में 2 लाख 44000 थे सुबह उठा तो बैग नहीं मिला पुलिस ने त्वरित मामला संज्ञान में लेकर टीम गठित कर तकनीकी सहायता से पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गिरफ्तार आरोपी रामू, भाव सिंह , वीरेंद्र यह तीनों आरोपी मध्य प्रदेश के दमोह जिला के रहने वाले हैं।
आरोपियों को पकड़ने में हेड कांस्टेबल हाकिम सिंह, कांस्टेबल रोहिताश कुमार, रामकुमार का सहयोग रहा विशेष भूमिका कांस्टेबल देवीलाल, व प्रभु दयाल का महत्वपूर्ण सहयोग रहा ।
What's Your Reaction?

