कंटेनर के सीक्रेट चैंबर से 5 करोड़ का गांजा पकड़ा

ओडिशा से राजस्थान लाया जा रहा था; 2 आरोपी गिरफ्तार

Oct 3, 2025 - 22:20
 0  65
कंटेनर के सीक्रेट चैंबर से 5 करोड़ का गांजा पकड़ा

जयपुर एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने गुरुवार देर रात 5 करोड़ रुपए कीमत का गांजा पकड़ा है। एक बंद कंटेनर ट्रक में ओडिशा से गांजे की तस्करी कर राजस्थान लाया गया था। गांजे की तस्करी के लिए कंटेनर में सीक्रेट चैंबर बनाकर छिपाया गया था। एजीटीएफ ने कंटेनर को जब्त कर 2 तस्करों को अरेस्ट किया है।

एडीजी (क्राइम) दिनेश एमएन ने बताया- गांजा तस्करी में आरोपी सुभाष गुर्जर और प्रमोद गुर्जर निवासी सीकर को अरेस्ट किया गया है। एजीटीएफ टीम को सूचना मिली कि ओडिशा से गांजे की एक बड़ी खेप राजस्थान में तस्करी कर लाई जा रही है।

ये खेप शेखावाटी के 2 बड़े ड्रग लॉर्ड्स राजू पचलंगी और गोकुल को पहुंचाई जानी थी। एजीटीएफ टीम ने झुंझुनूं डीएसटी के साथ मिलकर उदयपुरवाटी इलाके में गुरुवार देर रात नाकाबंदी की। एएसपी सिद्धांत शर्मा के सुपरविजन में टीम ने संदिग्ध बंद कंटेनर ट्रक को फिल्मी स्टाइल में पकड़ा।

तलाशी में मिला 1014 किलोग्राम गांजा

कंटेनर ट्रक सवार सुभाष गुर्जर और प्रमोद गुर्जर को राउंडअप किया गया। तलाशी के दौरान कंटेनर ट्रक में गांजा नहीं मिला। दोबारा बारीकी से तलाशी लेने पर कंटेनर में ड्राइवर सीट के पीछे एक सीक्रेट चैंबर बना मिला। चैंबर को खोलकर चैक करने पर उसमें 1014 किलोग्राम गांजा भरा मिला। गांजा तस्करी में दोनों आरोपियों को अरेस्ट कर गांजे से भरे कंटेनर ट्रक को जब्त किया गया। पकड़े गए गांजे की कीमत करीब 5 करोड़ रुपए आंकी गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SJK News Chief Editor (SJK News)