आचार्य श्री सुंदर सागर जी महाराज ससंघ का वैशाली नगर जैन मंदिर में मंगल प्रवेश
जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पद-प्रच्छालन व आरती कर स्वागत किया,साथ ही क्रेन से पुष्पवर्षा की गई
जयपुर । आचार्य श्री सुंदर सागर जी महाराज ससंघ का 32 पिच्छियों के साथ आज वैशाली नगर के श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर में मंगल प्रवेश हुआ। इस दौरान आसपास का क्षेत्र भक्ति और आस्था के रंग में डूब गया। मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष सुमेर पाटौदी,मंत्री विकास बड़जात्या एवं कोषाध्यक्ष संतोष बड़जात्या ने बताया कि आज दोपहर आचार्य ससंघ ने डीसीएम जैन मंदिर से श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर वैशाली नगर के लिए विहार किया। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पद-प्रच्छालन व आरती कर स्वागत किया,साथ ही क्रेन से पुष्पवर्षा की गई। इसके बाद
विभिन्न मार्गों से होता हुआ यह संघ वैशाली नगर जैन मंदिर पहुंचा,जहां पर मंदिर प्रबंध समिति व अन्य पदाधिकारियों ने आचार्य ससंघ की अगवानी की। इसके बाद आचार्यश्री ने संघ के साथ वेदियों में जाकर श्रीजी के दर्शन किए। इस अवसर पर हुई धर्मसभा के प्रारंभ में शेखर चंद्र एवं शांति कुमार बोहरा ने दीप प्रजज्वलन कर किया। इस अवसर पर आचार्यश्री ने अपने प्रवचन उपस्थित श्रद्धालुओं ने जीवन में धर्म को आत्मसात करने व अपने बच्चों को संस्कारवान बनाने की बात कही। आचार्यश्री का जैन मंदिर में 21 फरवरी तक प्रवास रहेगा।इस दौरान आचार्यश्री के प्रवचन रोजाना सुबह 8.30 बजे होंगे।
What's Your Reaction?

