आचार्य लोकेश ने विश्व मे भारत देश व संस्कृति का गौरव बढ़ाया है – उत्तराखंड राज्यपाल

उत्तराखण्ड के माननीय राज्यपाल एवं आचार्य लोकेश की राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर चर्चा

May 12, 2024 - 23:57
 0  101
आचार्य लोकेश ने विश्व मे भारत देश व संस्कृति का गौरव बढ़ाया है – उत्तराखंड राज्यपाल
आचार्य लोकेश ने विश्व मे भारत देश व संस्कृति का गौरव बढ़ाया है – उत्तराखंड राज्यपाल

देहरादून - देहरादून प्रवास के दौरान अहिंसा विश्व भारती के संस्थापक आचार्य लोकेशजी ने आज उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह जी से राजभवन मेँ भेंट कर अक्षय तृतीया के पावन पर्व एवं परशुराम जयंती पर शुभकामनाएँ दी एवं राष्ट्रीय महत्व के विभिन्न विषयों पर चर्चा की| अहिंसा विश्व भारती एवं वर्ल्ड पीस सेंटर के संस्थापक आचार्य लोकेश ने हाल ही मेँ सिंगापुर, अमेरिका व ब्रिटेन की सम्विपन विश्व शांति एवं सद्भावना यात्रा की विस्तृत जानकारी दी और साथ ही अहिंसा विश्व भारती संस्था के आगामी कार्यक्रमों से अवगत कराया|

राज्यपाल श्री गुरमीतसिंह जी ने आचार्य लोकेश को अमेरिकी राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित होकर भारत लौटने पर उन्हें उत्तरीय पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया उन्होंने बधाई देते हुये कहा कि आचार्य लोकेश ने मानवतावादी कार्यों से विश्व में भारत देश व संस्कृति का गौरव बढ़ाया है | भारत के ऋषि मुनियों का ज्ञान और तपस्या विश्व में शांति एवं सद्भावना का मार्ग प्रशस्त करता है| वर्तमान मे विश्व, भारतीय संस्कृति एवं अस्थाओं को सम्मान की दृष्टि से देख रहा है |

विश्व शांति दूत आचार्य लोकशजी ने माननीय राज्यपाल जी से भगवान महावीर के 2550वें निर्वाण वर्ष के उपलक्ष में उत्तराखंड के राजभवन में कार्यक्रम आयोजित करने की रूपरेखा प्रस्तुत की जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार करते हुए उसे आयोजित करने के अधिकारियों को निर्देश प्रदान किए ।

अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर माननीय राज्यपाल लेप्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह जी एवं जैन आचार्य लोकशजी ने राजभवन स्थित गौशाला में अपने हाथों से गायों को भोजन कराकर गौ सेवा की तथा भोलेनाथ शिव मन्दिर में दर्शन किए।

अहिंसा विश्व भारती संस्था के विनीत कुमार शर्मा एवं विश्व शांति केंद्र के मिलिंद लूथरा ने कहा कि अमेरिकन प्रेसिडेंशियल अवार्ड से आचार्य लोकेशजी के सम्मानित होने से धर्म संस्कृति व आध्यात्मिक जगत का गौरव बढ़ा

 है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SJK News Chief Editor (SJK News)