‘PEACE’ के माध्यम से आध्यात्मिक शक्तियों के जागरण का संदेश

अर्हंम योग शिविर का हुआ आयोजन P for Power, E for Energy, A for Activity, C for Creativity, E for Evolution

Mar 22, 2026 - 16:31
 0  19
‘PEACE’ के माध्यम से आध्यात्मिक शक्तियों के जागरण का संदेश
‘PEACE’ के माध्यम से आध्यात्मिक शक्तियों के जागरण का संदेश

बूंदी। संत शिरोमणि आचार्य 108 श्री विद्यासागर जी महाराज एवं विद्याशिरोमणि आचार्य 108 श्री समयसागर जी महाराज के आज्ञानुवर्ती शिष्य, अर्हंम योग प्रणेता पूज्य मुनि 108 श्री प्रणम्य सागर जी महाराज ससंघ के पावन सानिध्य में निजी होटल प्रांगण में एक दिवसीय अर्हंम योग शिविर का आयोजन किया गया।
मुनि श्री ने अपने प्रवचनों में बताया कि शून्य से अनंत की आध्यात्मिक यात्रा में अर्हंम योग का अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान है। इसके माध्यम से व्यक्ति अपने भीतर शांति स्थापित कर विश्व में व्याप्त अशांति और संघर्ष को भी शांति के मार्ग से सुलझाने की दिशा में अग्रसर हो सकता है। उन्होंने कहा कि कोई व्यक्ति कितना भी क्रोधित करने का प्रयास करे, हमें सदैव शांत रहकर धैर्य का परिचय देना चाहिए। मुनि श्री ने आगे बताया कि मानव शरीर पंचमहाभूत—पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु एवं आकाश—से निर्मित है, जिन्हें पंचतत्व कहा जाता है।

‘PEACE’ के माध्यम से उन्होंने आध्यात्मिक शक्तियों के जागरण का संदेश दिया—
P for Power, E for Energy, A for Activity, C for Creativity, E for Evolution

उन्होंने विभिन्न योग पद्धतियों जैसे—प्रार्थना योग, साधु योग, प्रेम योग एवं सिद्ध योग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। शिविर में उपस्थित श्रद्धालुओं ने योग, ध्यान एवं आध्यात्मिक मार्गदर्शन का लाभ प्राप्त किया। इस कार्यक्रम का आयोजन शीलोदय तीर्थ क्षेत्र कमेटी के सानिध्य में हुआ। कार्यक्रम के संयोजक महावीर जैन ने बताया कि शिविर में सभी समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 कमेटी के महामंत्री सुनील जैन ने जानकारी दी कि कार्यक्रम में बूंदी विधायक हरिमोहन शर्मा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक खुमान सिंह, पूर्व विधायक ओमप्रकाश शर्मा,पूर्व सभापति महावीर मोदी , भामस के प्रदेश अध्यक्ष मेघवान सिंह, भारत विकास परिषद के भंवर झवर, राष्ट्रीय शिक्षक संघ ग्रामीण अध्यक्ष मनोज जैन, योग गुरु बालकिशन बिलिया, अनुराग शर्मा, भारतीय जनता पार्टी शहर अध्यक्ष राजकुमार श्रृंगी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
सभी अतिथियों ने महाराज श्री को श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया एवं योग में भाग लिया। जैन समाज के नरेंद्र जैन, रवि जैन, पंकज जैन, योगेश जैन, प्रदीप श्रीमाल, रमेश जैन,मोनू जैन, शुभम बसवाल, नारायण बाहेती सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

महिला प्रकोष्ठ ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। इसमें निशा जैन, सिंपी जैन, ऋतु जैन, मुक्त जैन, स्वाति जैन, मीनू जैन, शकुंतला जैन, रत्नेश जैन, रानी जैन, निर्मला जैन सहित अनेक महिलाओं की सक्रिय उपस्थिति रही।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SJK News Chief Editor (SJK News)