77 वर्षों की अखण्ड परंपरा के साथ, श्रद्धालुओं को धर्मलाभ का आमंत्रण”
“जयपुर से श्री महावीर जी तक 78वीं अमृत पदयात्रा 22 से 270सितम्बर”
जयपुर। श्री महावीर दिगम्बर जैन पदयात्रा संघ, जयपुर के तत्वावधान में 77 वर्षों से निरंतर चल रही अखण्ड पदयात्रा का 78वां वर्ष इस बार ‘अमृत पदयात्रा’ के रूप में 22 सितम्बर 2025 से 27 सितम्बर 2025 तक आयोजित होगी। यह पदयात्रा परम्परागत रीति से साधुवाद और पारम्परिक भोजन के साथ संपन्न होगी।
संघ ने सभी साधर्मी बन्धुओं से विनम्र आग्रह किया है कि अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर श्री महावीर भगवान के दर्शन कर धर्मलाभ प्राप्त करें। महिला पदयात्रियों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। सामान जमा करने की अंतिम तिथि 22 सितम्बर 2025, सायं 5:00 बजे तक किशनपोल बाजार, श्री महादेव मंदिर के पास निर्धारित की गई है। यात्रियों को अपनी उपस्थिति की अग्रिम सूचना देना अनिवार्य है।
पदयात्रा कार्यक्रम
पदयात्रा का शुभारंभ 22 सितम्बर (सोमवार) को शाम 6:00 बजे संघी जी की नसिया से आरती के बाद होगा और प्रथम रात्रि विश्राम कानोता में होगा।
23 सितम्बर को जैन मंदिर मोहनपुरा में सामूहिक पूजन एवं कलशाभिषेक के बाद रात्रि विश्राम भण्डाना में रहेगा।
24 सितम्बर को श्री दिगम्बर जैन धर्मशाला दौसा में पूजन और कलशाभिषेक के साथ सायंकाल विशेष आरती होगी। रात्रि विश्राम भांडारेज में किया जाएगा।
25 सितम्बर को रानोली होते हुए रात्रि विश्राम लालसर
26 सितम्बर को गुड़ा चन्द्रजी,में पूजा अभिषेक, रात्रि विश्राम खेड़ला/खेड़ली में व्यवस्था रहेगी।
27 सितम्बर (शनिवार) को भव्य जुलूस के साथ श्री महावीर जी में मंगल प्रवेश और मध्याह्न संगोष्ठी के पश्चात जयपुर के लिए वापसी की समुचित व्यवस्था पद यात्रा संघ द्वारा की जायेगी।
पदयात्रा संघ ने कहा है कि यह आयोजन केवल आस्था और भक्ति का ही नहीं, बल्कि सामूहिक अनुशासन, परंपरा और धार्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम भी है अधिक से अधिक संख्या में पदयात्रा में सम्मिलित होकर धर्मलाभ लेवे।
What's Your Reaction?

