50 निजी कंपनियां युवाओं को देंगी रोजगार की सौगात

9 अगस्त को राजकीय महाविद्यालय, बगरू में रोजगार सहायता शिविर

Aug 28, 2025 - 13:37
 0  96
50 निजी कंपनियां युवाओं को देंगी रोजगार की सौगात

जयपुर । 29 अगस्त  को प्रातः 10 बजे से जयपुर जिले के बगरू स्थित राजकीय महाविद्यालय में  एक दिवसीय रोजगार सहायता शिविर लगेगा।
 उप प्रादेशिक रोजगार कार्यालय, जयपुर द्वारा आयोजित होने वाले इस शिविर में विनिर्माण, लॉजिस्टिक, बैंकिंग, सूचना प्रौद्योगिकी, फार्मा, सिक्योरिटी, कॉल सेन्टर, बीमा आदि क्षेत्रों की  लगभग 50 कम्पनियां मौके पर युवा आशार्थियों का साक्षात्कार लेकर प्राथमिक चयन करेंगी। 10वीं, 12वीं,  स्नातक व स्नातकोत्तर पास, डिप्लोमा, आईटीआई, पॉलिटेक्निक आदि क्षेत्रों के रोजगार के इच्छुक बेरोजगार युवाओं के लिए इस रोजगार सहायता शिविर में रिक्तियाँ हैं।  योग्यताधारी आशार्थी अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की मूल व छाया प्रति के साथ इस  रोजगार मेले में आएं और इसका लाभ उठाये। 
रोजगार कार्यालय की उपनिदेशक श्रीमती नवरेखा ने बताया कि  शिविर में विभिन्न सरकारी विभाग आशार्थियों को विभागीय योजनाओं की जानकारी देंगे। शिविर में पंजीयन के लिए एक क्यूआर कोड जारी किया गया है जो इस प्रेस विज्ञप्ति के साथ संलग्न है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SJK News Chief Editor (SJK News)