35 वर्ष पूर्व निंबाहेड़ा से की थी राजकीय सेवा की शुरुआत

मुख्य सचिव पहुंचे निंबाहेड़ा

Mar 21, 2026 - 18:43
 0  15
35 वर्ष पूर्व निंबाहेड़ा से की थी राजकीय सेवा की शुरुआत
जयपुर। राज्य के मुख्य सचिव  वी.श्रीनिवास शनिवार को चित्तौड़गढ़ जिले के निंबाहेड़ा उपखंड कार्यालय पहुंचे। निंबाहेड़ा आगमन पर उनके उस समय के सहकर्मियों, राज्य कर्मियों एवं सहयोगियों ने साफा पहनाकर एवं माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया।
उल्लेखनीय है कि मुख्य सचिव ने 35 वर्ष पूर्व उपखंड अधिकारी, निंबाहेड़ा के रूप में अपनी राजकीय सेवा की शुरुआत की थी। इस दौरान मुख्य सचिव ने अपने पुराने कार्यकाल की स्मृतियों को साझा करते हुए कहा कि निंबाहेड़ा में विकास की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने 35 वर्ष पूर्व और वर्तमान समय के विकास कार्यों की तुलना करते हुए क्षेत्र में हुए बदलावों पर संतोष व्यक्त किया। मुख्य सचिव ने श्री सांवलिया सेठ मंदिर पहुंचकर दर्शन किए और प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SJK News Chief Editor (SJK News)