- स्थानीय निकाय प्रकरणों का 54 प्रतिशत से अधिक निस्तारण

स्वायत शासन विभाग के शासन सचिव ने संपर्क हेल्पलाइन 181 कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण - शासन सचिव ने परिवादियों से सीधा संवाद कर पोर्टल पर प्रभावी मॉनिटरिंग के दिए निर्देश

Apr 13, 2026 - 22:16
 0  11
- स्थानीय निकाय प्रकरणों का 54 प्रतिशत से अधिक निस्तारण

जयपुर। स्वायत शासन विभाग के शासन सचिव रवि जैन ने सोमवार को शासन सचिवालय स्थित राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन (181) कंट्रोल रूम में अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने संपर्क पोर्टल पर दर्ज मामलों के त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को विभाग के अधिकारियों की एम्प्लॉय आई डी को राजस्थान संपर्क पोर्टल पर मैपिंग के साथ ही लंबित प्रकरणों के शीघ्र समाधान पर विशेष जोर देते हुए आमजन को किसी प्रकार की परेशानी हो, इसके लिए शिकायतों की नियमित और प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 बैठक में प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार गत एक वर्ष से अभी तक में स्वायत शासन विभाग से जुड़े कुल 2 लाख 83 हजार 744 प्रकरण संपर्क पोर्टल पर दर्ज हुए, जिनमें से 2 लाख 70 हजार  812 प्रकरणों का निस्तारण किया जा चुका है। लगभग 55 प्रतिशत परिवादियों ने समाधान पर संतुष्टि जताई। निरीक्षण के दौरान श्री रवि जैन ने कंट्रोल रूम में मौजूद रहकर स्वयं परिवादियों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने विभिन्न निकायों में स्ट्रीट लाइट लगवाने, जन्म प्रमाण पत्र बनवाने एवं सुधार, आवासीय पट्टे का निस्तारण, नक़्शे / ले-आउट की स्वीकृति, टूटी हुई नाली की मरम्मत, अन्नपूर्णा रसोई मे स्टाफ की कमी एवं भोजन के लिए 8 रुपए की जगह 30 रुपए वसूलने सहित अन्य परिवादियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

 उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार आमजन से जुड़ी शिकायतों के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से सभी विभागों के सचिव निर्धारित तिथियों पर राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन (181) कंट्रोल रूम में उपस्थित होकर परिवादियों से सीधे संवाद कर रहे हैं। इस हेल्पलाइन के माध्यम से नागरिक घर बैठे अपनी शिकायत दर्ज कर शीघ्र समाधान प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर विभाग के राज्य स्तरीय नोडल अधिकारी विनोद पुरोहित एवं  अन्य विभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SJK News Chief Editor (SJK News)